Home राज्य गुजरात Total Samachar राजकोट में डिजिटल अरेस्ट मामले में 7 गिरफ्तार , रिटायर...

Total Samachar राजकोट में डिजिटल अरेस्ट मामले में 7 गिरफ्तार , रिटायर बैंक कर्मचारी से ऐंठे थे लाखो रूपये.

0
47

रोशन सिंह, गुजरात।

राजकोट में एक साइबर फ्रॉड करने वाली गैंग को गिरफ्तार किया है , राजकोट में रिटायर बैंक मैनेजर महेंद्र मेहता को डिजिटल अरेस्ट के एक मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने मिस्टर मेहता को डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर उनसे 56 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने बैंक मैनेजर को 15 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा था , मिस्टर मेहता से आरोपियों ने कहा की उनका गिरफ्तार वारंट जारी हुआ है और उनके खाते से गैरकानूनी पैसे की उगाही हुई है। इस तरह रिटायर बैंक मैनेजर को डराकर रखा और हर दो घंटे में उनसे व्हाट्सप्प पर फोटो मंगवाते थे।

इस साइबर फ्रॉड के लिए जूनागढ़, बनासकांठा और अहमदाबाद के लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया जिसमें प्रत्येक खाते में रु. 5 लाख से रु. 10 लाख तक की रकम जमा की गई , ऐसे में खुलासा हुआ है कि सभी आरोपियों ने बैंक खाते किराए पर ले रखे हैं , ये साइबर ठग हर बैंक खाते के लिए 2000 से 15000 रु तक का किराया चुकाते थे। मनी लॉन्ड्रिंग का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया.

इस मामले में गिरफ्तार ७ आरोपियों के बाद माना जा रहा है की और भी गिरफ्तारियां हो सकती है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here