
सत्यम सिंह ठाकुर, ब्यूरोचीफ, गुजरात
27 अगस्त से प्रधामंत्री दो दिवसीय गुजरात दौरे पर है इस दौरान वो अहमदाबाद से भुज तक कई प्रकल्पो का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे , पीएम मोदी अपनी यात्रा की शुरुआत में 27 अगस्त को अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित ‘‘खादी उत्सव’’ समारोह से करेंगे और अगले दिन उनके महत्वाकांक्षी प्रोजेट भुज में स्मृति वन का लोकार्पण और गांधीनगर में भारत में सुजूकी कंपनी के 40 वर्षों के सफर पर आयजित एक कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।

२७ अगस्त को पीएम की हाजरी में आयोजित खाड़ी उत्साव में एक साथ साढ़े सात हज़ार बुनकर महिलाये एक साथ चरखा चलाएंगी जो अपने आप में एक विश्व रिकॉर्ड होगा। क्यूंकि 7500 महिला खादी कारीगर एक ही समय और एक ही स्थान पर चरखा चलाते नजर आएंग। इस आयोजन में ‘‘चरखों के विकास’’ को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी भी होगी जिसमें 1920 के दशक से इस्तेमाल में लाए गए विभिन्न पीढ़ियों के 22 चरखों को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें ‘‘यरवदा चरखा’’ जैसे चरखे भी शामिल होंगे जो स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इस्तेमाल किए गए चरखों का प्रतीक है। साथ ही आज के टेक्निकल और आधुनिक वाले चरखे भी होंगे। पोंडुरु खादी को बनाने का सीधा प्रदर्शन भी किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री गुजरात राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के नए कार्यालय भवन और साबरमती में एक फुट ओवर ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। खादी को लोकप्रिय बनाने और उसके उत्पादों के बारे में जागरूकता पैदा करने और युवाओं में खादी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री का निरंतर प्रयास रहा है और इसके ही परिणामस्वरूप 2014 के बाद से भारत में खादी की बिक्री में चार गुना बढ़ोतरी हुई है जबकि गुजरात में खादी की बिक्री में आठ गुना बढ़ोतरी हुई है।

प्रधानमंत्री 28 अगस्त को कच्छ जिले का दौरा करेंगे, जहां वह ‘स्मृति वन’ समेत करीब एक दर्जन परियोजनाओं का उद्घाटन या भूमि पूजन करेंगे। ‘स्मृति वन’ 26 जनवरी, 2001 को गुजरात में आए भूकंप में मारे गए 13,000 से ज्यादा लोगों को श्रद्धांजलि के रूप में कच्छ जिले के भुज कस्बे के पास भुजियो पहाड़ी पर बनाया गया स्मारक है। इस स्मारक-सह-संग्रहालय की परिकल्पना मोदी ने उस समय की थी, जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे और अब वह इसका प्रधानमंत्री के रूप में उद्घाटन करेंगे। इसे लगभग 470 एकड़ के क्षेत्र में बनाया गया है। इस स्मारक में उन लोगों के नाम हैं जिन्होंने भूकंप के दौरान अपनी जान गंवाई थी।

प्रधानमंत्री भुज में करीब 4400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री सरदार सरोवर परियोजना की कच्छ शाखा नहर का उद्घाटन करेंगे। इस नहर की कुल लंबाई लगभग 357 किमी है। नहर के एक हिस्से का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने 2017 में किया था और बाकी हिस्से का उद्घाटन अब किया जा रहा है। पीएमओ के मुताबिक यह नहर कच्छ में सिंचाई की सुविधा प्रदान करने और कच्छ जिले के सभी 948 गांवों और 10 कस्बों में पेयजल उपलब्ध कराने में मदद करेगी।
प्रधानमंत्री, सरहद डेयरी के नए स्वचालित दूध प्रसंस्करण और पैकिंग प्लांट; भुज में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र; गांधीधाम में डॉ. बाबा साहेब अम्बेडकर कन्वेंशन सेंटर, अंजार में वीर बाल स्मारक, भुज 2 सबस्टेशन नखत्राणा आदि कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह भुज-भीमासर रोड सहित 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। भारत में सुजुकी के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महात्मा मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम को भी प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वह भारत में सुजुकी समूह की दो प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।















