Home राज्य गुजरात Total Samachar पाकिस्तानी बोट में 300 करोड़ के ड्रग्स के साथ...

Total Samachar पाकिस्तानी बोट में 300 करोड़ के ड्रग्स के साथ 10 पाकिस्तानी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

0
74

संजय राजपूत, गांधीनगर।

भारतीय तट रक्षक यानि कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने सोमवार सुबह भारतीय जल सीमा में हथियारों, गोला बारूद व 300 करोड़ के ड्रग्स के साथ पाकिस्तानी बोट जब्त की। इस संयुक्त अभियान में 10 पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है । यह पहली कार्रवाई है जिसमें हथियार भी पकड़ा गया।

एटीएस की ओर से मिले विशेष इनपुट के आधार पर भारतीय कोस्ट गार्ड ने रविवार की मध्य रात्रि कोस्ट गार्ड के जहाज आईसीजीएस अरिंजय को रणनीतिक रूप से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास तैनात किया था
सोमवार सुबह भारतीय जल सीमा में एक पाकिस्तानी बोट अल सोहेली दिखी जो संदिग्ध रूप से आगे बढ़ रही थी। पीछा करने पर पाकिस्तानी बोट ने भागना शुरू किया और चेतावनी के रूप में फायरिंग पर भी नहीं रूकी। इसके बाद भारतीय कोस्ट गार्ड के जहाज से पाकिस्तानी बोट को रोका।

पाकिस्तानी नौका के साथ गिरफ्तार पाकिस्तानियों से शुरुआत की पूछताछ में खुलासा हुआ है यह पाकिस्तानी ड्रग्स पाकिस्तानी ड्रग माफिया हाजी सलीम बलूच ने पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से भारत पहुंचाने का जिम्मा लिया था जो सलाया बंदर के आसपास पहुंचाना था लेकिन इससे पहले कि यह अपने कारनामे को अंजाम देते इंडियन कोस्ट गार्ड और एटीएस ने इन्हें धर दबोचा

काफी विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए भारतीय कोस्ट गार्ड की टीम पाकिस्तानी बोट पर पहुंची। बोट पर सवार लोगों से पूछताछ करने पर ये सभी संदिग्ध व्यवहार करते पाए गए। बोट की पूरी जांच के बाद इसमें 40 किलोग्राम नारकोटिक्स पाया गया जिसे जब्त किया गया। गिरफ्तार पाकिस्तान के इन ड्रग तस्करों के पास से 6 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल 120 कार्टून और 12 मैगजीन भी बरामद किए गए, बोट पर सवार चालक दल के सभी सदस्यों को पकड़ा गया और उन्हें जांच के लिए ओखा लाया गया।गौरतलब है पिछले 18 महीनों में कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस का यह सातवां ऑपरेशन था और ऐसा पहली बार हुआ है कि जिसमें ड्रग्स के साथ हथियार भी पकड़े गए है।

 

अल सोहिली नाम की बोट पर कब्जा करने के बाद जांच टीम को बोट से करीब 300 करोड़ कीमत का 40 किलो ड्रग्स मिला। गुजरात में ऐसा पहली बार होगा जब ड्रग्स और हथियार एक साथ जब्त किए गए हैं। बोट की जांच में खुलासा हुआ इन पाकिस्तानियों ने बोर्ड के उपयोग में लाए जा रहे हैं गैस की बोतल में यह हथियार छुपा कर रखे थे , फिलहाल बोट और चालक दल के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है ओर पूंछतांछ की जा रही है कि यह ड्रग्स किसने मंगवाया था और कहां इसकी डिलिवरी की जानी थी तमाम पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here