मनोज राजपूत, गुजरात
नडियाद के वनिपुरामा गांव में एक युवक ने BSF के जवान की बेटी का वीडियो रिकॉर्ड करके वायरल किया था इस मामले को लेकर BSF जवान ने युवक को डांटने के लिए उसके घर पहुंचा तो BSF जवान पर 7 लोगो ने मिलकर लाठी और धारदार हथियारों से हमला किया जिसमें घटना स्थल पर ही BSF जवान की मौत हो गई मृतक जवान बीएसएफ 56 मेहसाना में तैनात था।

नदियाद तहसील के वनीपुरा गांव के शैलेश उर्फ सुनील जादव ने कुछ दिन पहले BSF जवान मेलजिभाई वाघेला की बेटी का वीडियो बनाकर वायरल किया था इस मामले को लेकर बीएसएफ जवान मेलजीभाई उनके बेटे और अन्य परिजनों के साथ शैलेश के परिवार को फटकार लगाने के लिए उसके घर पहुंचे उस दौरान शैलेश घर पे मौजूद नहीं था पर उसके परिवार को लोग मौजूद थे उन्होंने कहा कि हमारे बेटे को बदनाम किया जा रहा है और देखते ही देखते झगड़े ने उग्र रूप धारण कर लिया और अचानक से ही शैलेश के पिता दिनेश जादव चाचा अरविंद जादव समेत 7 लोगो ने मिलकर BSF जवान और उनके परिजनों पर घातक हथियारों से हमला किया जिसमें BSF जवान की मौत हो गई जबकि उसके बेटे नवदीप को सिर पे गंभीर चोट आई जिसका अहमदाबाद सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस मामले को लेकर मृतक BSF जवान की पत्नी मंजुलाबेन ने चकलासी पुलिस स्टेशन के FIR दर्ज करवाई और पुलिस के धारा 302, 307, 323, 504, 143, 147, 149 के तहत मामला दर्ज करके आरोपिय को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है इसके अलावा मृतक BSF जवान का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया















