सत्यम सिंह ठाकुर, गुजरात
गुजरात यूनिवर्सिटी द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को अब अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में १३ जुलाई को हाजिर रहना होगा , 23 मई को CM केजरीवाल और AAP सांसद कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। इसके बाद कोर्ट ने नया समन जारी करके उन्हें पेश होने के लिए कहा था। लेकिन आज उनकी तरफ से वकील ने कुछ दस्तावेजों को लेकर और जरुरत न होने पर कोर्ट में पेश होने से छूट मिलने की याचिका दायर की जिसे अदालत ने ख़ारिज कर दी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि आरोपी कब पेश हो सकता है? एमपी-एमएलए के खिलाफ स्पीडी ट्रायल के लिए सर्कुलर है, ताकि उन्हें जल्द से जल्द पेश किया जा सके आखिर कार दलीलों के अंत में, अदालत ने 13 जुलाई को दोनों के अनिवार्य उपस्थिति का आदेश दिया।

दरअसल, गुजरात यूनिवर्सिटी ने दोनों नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया है। PM मोदी की डिग्री से जुड़े मामले में केजरीवाल और संजय सिंह पर यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने का आरोप है।यूनिवर्सिटी ने दायर याचिका में कहा है कि यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर डिग्री अपलोड होने के बावजूद केजरीवाल और संजय सिंह लगातार संस्थान की प्रतिष्ठा पर सवाल उठा रहे हैं। गौरतलब है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिग्री विवाद में अरविंद केजरीवाल पर जुर्माना भी लग चुका है।















