Home राज्य गुजरात Total Samachar वडोदरा के पादरा में जातपात के भेजभाव में शर्मशार हुई...

Total Samachar वडोदरा के पादरा में जातपात के भेजभाव में शर्मशार हुई मानवता , दलित मृतक के अग्नि संस्कार को लेकर हुआ बवाल

0
85

सत्यम सिंह ठाकुर, गुजरात

वडोदरा के पादरा तहसील के गमेठा गांव के श्मशान में दलित बुजुर्ग का अंतिम संस्कार नहीं करने देने पर हुवा विवाद 13 लोगो के खिलाफ पुलिस में शिकायत हुई दर्ज।

गमेथा गांव में दलित समुदाय के एक 65 साल के बुजुर्ग की मौत के बाद उसे गांव के एकमात्र श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया लेकिन ऊँची जाती के लोगो ने दलित का अग्नि सस्कार नहीं करने दिया । घंटों तक शव पड़े रहने के बाद देर शाम को श्मशान घाट से दूर एक अलग जगह पर आखिर कार अंतिम संस्कार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। गमेथा गांव के दलित निवासी 65 वर्षीय कंचनभाई वानकर की बुधवार को वृद्धावस्था के कारण मृत्यु हो गई। परिजनों ने अंतिम यात्रा निकाली अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। अंतिम यात्रा गांव के एकमात्र श्मशान घाट पर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी. उस समय गांव के उच्च जाति के लोगो ने अंतिम संस्कार रोक दिया तो काफी हंगामा हुआ।

अंतिम संस्कार रोके जाने पर दलित समुदाय और ऊंची जातियों के बीच बड़ा विवाद खड़ा हो गया. सुबह दम तोड़ने वाले कंचनभाई के शव का देर शाम तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया। विवाद होने पर वडु पुलिस श्मशान घाट पहुंची. और मामले को सुलझाने का प्रयास किया. आख़िरकार, दलित समुदाय को मजबूरन मृतक कंचनभाई का दाह संस्कार गाँव के श्मशान से दूर एक खुली जगह पर करना पड़ा।

इस घटना से दलित समाज में काफी आक्रोश भड़क गया है. समुदाय के नजदीक वडु पुलिस थाने पहुंचे और अंतिम संस्कार रोकने वाले 13 लोगों के खिलाफ वडु पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here