Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar स्वाधीनता दिवस पर कांग्रेस नेता डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने झंडा...

Total Samachar स्वाधीनता दिवस पर कांग्रेस नेता डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने झंडा वंदन समारोह और नोटबुक वितरण का किया उत्कृष्ट आयोजन

0
57

मुंबई ; बोरीवली पूर्व स्थित हृदयरोग के उपचार के लिए विख्यात नरेंद्र हॉस्पिटल के प्रमुख डॉक्टर और उत्तर मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार ने आजादी की 77 वीं वर्षगांठ पर झंडा वंदन समारोह तथा विद्यार्थियों को मुफ्त नोटबुक वितरण करने के लिए एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। आयोजन में पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के अलावा कई वरिष्ठ नेता, व्यापारी और मीडिया जगत के दिग्गज उपस्थित थे। बोरीवली पूर्व के कस्तूरबा मार्ग क्रमांक क्रमांक 5 स्थित नरेंद्र हॉस्पिटल के पास ज्ञानदीप बंगला परिसर में हुए इस शानदार समारोह में कस्तूरबा मार्ग पुलिस स्टेशन के सीनियर पी. आय. अनिल आह्वाड , पूर्व नगर सेवक विनय पाटिल, डॉक्टर शोभा शर्मा, बीएमबी के प्रेसिडेंट डॉक्टर राजेश पांचाल, डॉक्टर जिग्नेश मेहता तथा डॉ. किशोर सिंह सहित कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया ।

झंडा वंदन के उपरांत डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने 200 से अधिक विद्यार्थियों को मुफ्त नोटबुक (लॉन्ग बुक) वितरित किया, साथ ही बच्चों में मिठाई तथा चाकलेट बांटकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया।

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए रूचित जानी, संजय लाड ,अजय पांडे, मुनीराम तिवारी, मिताली, प्रियंका गांगुर्डे ,संजना, रेशमा, जतिन, बबलू , सना तथा नरेंद्र हॉस्पिटल के संपूर्ण स्टाफ ने उल्लेखनीय योगदान दिया जो कि प्रशंसनीय है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here