Home राज्य गुजरात Total Samachar बाढ़ के बाद गन्दगी का अम्बार , महामारी का खतरा...

Total Samachar बाढ़ के बाद गन्दगी का अम्बार , महामारी का खतरा , जनता के गुस्से से मैदान छोड़ भागे मंत्रीजी.

0
87

विनोद सिंह, गुजरात

नर्मदा डेम से छोड़े गए पानी और आसमान से बरस रही आफत की बारिश ने भरुच अक्लेश्वर के लाखो घरो को तबाह कर दिया , कई पशुओ की मौत हो गई , लोगो के व्यापर में भारी नुकशान हुआ ,फिलहाल बारिश और बाढ़ दोनों ही ख़त्म हो गई है लेकिन अपने पीछे तबाही के निशाँ छोड़ गई है।

भरुच और अंकलेश्वर साहिल गुजरात के कई जिले के लाखो लोग पिछले कई घंटो से सिर्फ एक ही काम कर रहे है वो है उनके घरो में दुकानों में खेतो में बर्बादी का सामान बाहर निकाल रहे है। बारिश और नर्मदा नदी में आयी बाढ़ से दो दिन तक भरुच और अंकलेश्वर सहित कई जिले जलमग्न हो गए थे। माकन डूब गए , दुकान डूब गई , खेत डूब गए। घरो में दुकानों में सामान बर्बाद हो गए खेतो में फैसले बर्बाद हो गई। लाखो करोडो का सामान कूड़ा करकट हो गया । ऐसे में अगर कोई मंत्री या नेता इन इलाको में पहुंच रहा है तो जनता उसे जमकर खरी खोटी सुना रही है। भरुच के डांडिया बाजार पहुंचे आदिजाति विकास मंत्री कुंवरजी हलपति को तो जनता ने इलाका छोड़ने को मजबूर कर दिया।

१८ सितम्बर को भरुच के गोल्डन ब्रिज के पास बाढ़ का पानी में अधिकतम 40.47 फीट तक पहुंच गया है जो की खतरे के निशान से १६ फिट ज्यादा था। दरअसल नर्मदा बांध के 23 गेट खोलकर २२ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया और जिसके चलते भरूच सहित नर्मदा नदी के किनारे के कई इलाको में शहर के शहर जलमग्न हो गए। बाढ़ का पानी जाने के बाद भरूच शहर में ही कसक, ढोलीकुई, डांडिया बाजार, फुर्रजा बंदर ओर पुराने भरूच में लोगो के घर और दुकान का ज्यादातर सामान बर्बाद हो गया है।

वही अंकलेश्वर शहर में बाढ़ से 65 से ज्यादा इलाके और सोसायटी की एक एक मंजिल तक पानी में डूब गईं। 5500 से ज्यादा घरोमें टीवी फ्रिज फर्नीचर अनाज और घर का सामान खराब हो गया। अब सिर्फ कीचड़ कचरा और बर्बाद हुआ सामान ही नज़र आ रहा है ।इस बाढ़ में भरूच और अंकलेश्वर शहरी क्षेत्र, 216 गांव, 59164 कच्चे घर, 44911 पक्के घर प्रभावित होने की खबर है। जबकि 1.24 लाख हेक्टेयर में बाढ़ के पानी ने किसानों को करोड़ों का नुकसान किया ह। बाढ़ से व्यापार, व्यवसाय और उद्योग भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं। जिले में बाढ़ से 5.84 लाख लोग किसी न किसी तरह प्रभावित हुए हैं. पूरी रात पानी के बीच फंसे हजारों परिवारों की स्थिति काफी भयावह हो गयी थी ।

बाढ़ के पानी से सड़के लगभग लगभग पूरी तरह बर्बाद हो गई है। पानी की निकासी के साथ-साथ लोगों की मुसीबतें बढ़ने लगी है गांव गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है भरूच अंकलेश्वर, चाँदोद शहर में हालात बदतर नजर आ रहे है यहां गलियों में घरों में तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है बाढ़ का पानी सब कुछ बहा ले गया और जो भी बचा है वह सब बेकार हो गया जीवन जरूरत की तमाम चीज तबाही हो गई है अगर कुछ बचा है तो वह घरों में गलियों में गंदगी

स्थानीय लोगों में नाराजगी स्पष्ट देखी जा सकती है प्रशासन ने १ हजार कर्मियों की फ़ौज काम में लगा दी है जहां-जहां गंदगी फैली वहां सफाई करने के निर्देश दिए हैं दूसरी जगह से सफाई कर्मी बुलाए गए हैं और शहरों की सफाई कराई जा रही है बाढ़ के बाद यहां बीमारियों का खतरा करने लगा है एक-एक घर में लाखों का नुकसान हुआ है लोगों के हुए नुकसान का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है गरीब की झोपड़ी भी उजड़ गई तो बंगलो में रहने वालों के फर्नीचर बिगड़ गए किसी का सब कुछ छीन गया किसी का सब कुछ पानी में गल गया अब यहां सिर्फ बर्बादी का मंजर है और यही वजह है कि अब आला अधिकारी मैदान में है राजनेता अब इन बर्बाद शहरों की तरफ जाने से बच रहे हैं जनता में आक्रोश है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here