अमरदीप सिंह चौहान, गुजरात
- अहमदाबाद में कातिल खुद लाश लेकर पंहुचा थाने।
- एक युवती को लेकर हुई बहस के बाद गुस्से में अपने मित्र की हत्या करने के बाद पहुंचा थाने….
- रात तीन बजे तक साथ घूमे और हत्यारा अपने दोस्त का शव लेकर खुद ही थाने पहुंच गया…
- घटना अहमदाबाद के सोला पुलिस स्टेशन की है
अहमदाबाद में प्यार दोस्ती और क़त्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमे प्यार के लिए एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का क़त्ल कर दिया और लाश लेकर थाने पहुंच गया। स्वप्निल प्रजापति और वेदांत दोनों दोस्त थे और घटना के दिन दोनों अपने अन्य मित्रो के साथ देर रात घूमते रहे और उसके बाद दोनों ने बाकी दोस्तों को उनके घर छोड़ा …..उसके बाद दोनों देर रात तक चांदलोडिया के पास विश्वकर्मा ब्रिज के पास एक कार में बैठे थे….इसी बीच प्रेम संबंधों को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और दोनों उग्र बहस करने लगे …. विवाद इतना बढ़ गया कि वेदांत ने स्वप्निल की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार स्वप्निल की गर्लफ्रेंड को लेकर दो दोस्तों के बीच हुई बहस इतनी ज्यादा बढ़ी के एक दोस्त ने दूसरे का क़त्ल कर दिया और दोस्त की लाश को कार में लेकर पुलिस थाने पहुंच गया , थाने में कार में शव देखकर सोला पुलिस भी चौंक गई और आरोपी को तुरंत थाने ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सोला सिविल अस्पताल भेज दिया.

आइये आपको पूरी घटना विस्तार से बताते है दरअसल स्वप्निल का एक लड़की के साथ अफेर था जो लड़की के पिता को पसंद नहीं था और उन्होंने स्वप्निल को पुलिस में गिरफ्तार कराने की धमकी दी थी. जिसकी वजह से स्वप्निल पिछले चार-पांच दिनों से परेशां भी था। स्वप्निल 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे घर पर आया था और कुछ मिनट में कुछ भी बोले बगैर घर से निकल गया था. इसके बाद रात को 8 बजे स्वप्निल को फोन किया गया तो स्वप्निल ने कुछ खास नहीं बताया और रात भर घर पर भी नहीं आया अगली सुबह स्वप्निल की जगह पुलिस घर आई, और पूरी स्वप्निल के क़त्ल की सुचना दी जिसके बाद मृतक के पिता और उसका भाई सोला पुलिस स्टेशन पहुंचे. जहां कंपाउंड में सफेद कलर की फोर्ड इकोस्पोर्ट गाड़ी पड़ी हुई थी, जिसकी आगे की सीट पर स्वप्निल की लाश थी। कहा ये भी जा रहा है की दोनों के बिच पैसे की लेनदेन को लेकर भी काफी नोकझोक हुई थी।
मृतक स्वप्निल अपने परिवार के साथ अहमदाबाद के चांदलोदिया में रहता था. स्वप्निल की उम्र 22 साल थी, स्वप्निल पहले एक लेबोरेटरी में नौकरी करता था, पर पिछले दो महीने से घर पर ही रहा करता था. स्वप्निल का 20 वर्ष का एक छोटा भाई भी है, स्वप्निल अपने परिवार में बड़ा बेटा थ। जबकि हत्यारे वेदांत के पिता न्यूज़ीलैंड में रहते है और वेदांत अहमदाबाद में। बहहाल पुलिस इस मामले में वेदांत को गिरफ्तार कर और भी तथ्य खंगाल रही है

एसीपी सोला पुलिस के मुताबिक (कल सुबह तड़के इस घटना के आरोपी वेदांत जोगेश्वर गाड़ी लेकर खुद आये और पुलिस को बताया की उसने एक क़त्ल किया है जिससे पुलिस तुरंत हरकत में आई , क़त्ल की जगह पर जा कर तहकीकात की और शिकायत दर्ज की और उसके बाद मृतक स्वनिल प्रजापति के घर जाकर सुचना दी और आगे की छानबीन कर रहे है। मृतक और आरोपी दोनों के बिच किसी युवती को लेकर और पैसे को लेकर बहस हुई और आरोपी के मुताबिक उसने आवेश में आकर स्वप्निल पर चाक़ू से कई वार किये और फिर खुद ही लाश लेकर आया , आरोपी ने अपने स्टेटमेंट में कहा है की पहले मृतक ने उसपर हमला किया उसके बाद स्वप्निल ने उसकी हत्या क। दोनों के बिच पैसे को लेकर भी काफी नोकझोक हुई थी आरोपी के पिता न्यूज़ीलैंड रहते है और आरोपी पढ़ा लिखा है और कार भी उसकी खुद की है
















