Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar विजय मंत्र के साथ भाजपा का चुनाव अभियान

Total Samachar विजय मंत्र के साथ भाजपा का चुनाव अभियान

0
79

लखनऊ . भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में हो रहे नगरीय निकाय के चुनाव में विजय मंत्र के साथ जुट गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने को मोर्चों के प्रदेश प्रभारी व प्रदेश पदाधिकारी तथा मोर्चों के क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय महामंत्रियों के साथ पार्टी के सभी मोर्चों को चुनावी मोर्चे पर डटने के लिए वर्चुअल संवाद किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय राय ने किया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य सरकार के लोककल्याणकारी कार्य तथा साहसिक व ऐतिहासिक निर्णयों के साथ हमें जनता के बीच जाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के मोर्चो की चुनाव में सक्रियता बड़ी जीत का कारक होती है। ऐसे में युवा मोर्चा प्रत्येक निकाय में नव मतदाता सम्मेलनों के आयोजन के साथ ही बाइक रैलियों के माध्यम से युवाओं के साथ जुडेगा। उन्होंने कहा कि आधी आबादी तक पार्टी की सीधी पहुंच का माध्यम महिला मोर्चा है। महिला मोर्चो प्रत्येक निकाय में महिला सम्मेलन तथा टोली बनाकर सघन रूप से घर-घर सम्पर्क करते हुए महिलाओं के साथ संवाद करेंगी।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने नगरीय निकाय चुनावों को लेकर मोर्चा पदाधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए कहा कि निकायों में बड़ी संख्या में गांव जोडे गए हैं और इसके साथ ही बहुत बड़ी संख्या में किसानों की आबादी शहरों व कस्बों में निवास करती है। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता टोली बनाकर मोदी सरकार व योगी सरकार की उपलब्धियों को लेकर अन्नदाताओं के घर पर दस्तक देगें। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा तथा अनुसूचित वर्ग मोर्चा प्रबुद्ध संगोष्ठियों के माध्यम से मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व की सरकारों के कार्यों का लेखा-जोखा लेकर जनसंवाद करेगें तथा टोलियां बनाकर जनसम्पर्क करेगें। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा सम्मेलनों तथा जन सम्पर्क के माध्यम से सबका-साथ, सबका-विकास, सबका-विश्वास व सबका-प्रयास का मंत्र सब तक पहुंचाएगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here