Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar… Pinkpagesindia की टीम ने हनीशा एकेडमी के बच्चों के संग...

Total Samachar… Pinkpagesindia की टीम ने हनीशा एकेडमी के बच्चों के संग बिताया यादगार पल।

0
466

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद कस्बे में हनीशा अल्टीमेट एजुकेशन सिस्टम संस्थान के बच्चों में पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर पिंक पेजेस इंडिया वेबसाइट की डायरेक्टर श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। संस्था के डायरेक्टर शफीक़ सर तथा संचालिका साक्षी मैम के साथ ही छात्र-छात्राओं ने जोरदार स्वागत किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पुरस्कृत करते हुए श्रीमती आकांक्षा ने कहा कि शिक्षा ही हमारा परम लक्ष्य होना चाहिए। बच्चों को पढ़ाई के प्रति गंभीर और सजग रहने पर बल दिया। उन्होंने हनीशा इंस्टिट्यूट की साफ-सफाई और मैनेजमेंट की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में यह संस्थान निजामाबाद ही नहीं प्रदेश में अपना स्थान बनाएगा।

कार्यक्रम के समापन पर संस्था के डायरेक्टर शफीक़ सर ने स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए मुख्य अतिथिगण का आभार व्यक्त किया वर्तमान समय में हनीशा कोचिंग सेंटर नई तकनीक से बच्चों को बेहतर शिक्षा की ओर प्रयासरत है और महिलाओं की शिक्षा दीक्षा पर विशेष बल दिया जाता है, यही नहीं कमजोर वर्ग के बच्चों की निशुल्क पढ़ाई कराई जाती है यहां पर पड़ने वाले बच्चे अनुशासन के साथ ही भविष्य में देश के सभ्य नागरिक के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाएंगे तो संस्था को गर्व महसूस होगा- साक्षी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here