Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar कुलपति से मिले कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी

Total Samachar कुलपति से मिले कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी

0
109

लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद अध्यक्ष राकेश कुमार यादव एवं महामंत्री संजय शुक्ला के नेतृत्व में कर्मचारी परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने आज कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कर्मचारियों की तरफ से कर्मचारी परिषद अध्यक्ष राकेश यादव ने कुलपति को मिठाई खिला कर आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात कुलपति ने सभी पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

अनौपचारिक बातचीत के दौरान कुलपति ने शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन सदैव ही कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और उसके समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रयास जारी रहेगा। इस दौरान कुलपति कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों में अपना प्रमुख स्थान बनाया है इसमें कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। कुलपति ने विज्ञान कांग्रेस में कर्मचारियों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा के साथ ही विगत परीक्षाओं में कर्मचारियों द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए आभार प्रकट किया।कर्मचारी परिषद महामंत्री ने कहा कि कर्मचारी समुदाय विश्वविद्यालय प्रशासन की अपेक्षा के अनुरुप पूर्ण सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here