Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar Vidyant में महात्मा गांधी का स्मरण

Total Samachar Vidyant में महात्मा गांधी का स्मरण

0
114

लखनऊ. Vidyant हिन्दू पीजी कालेज में महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर प्राचार्य प्रो धर्म कौर ने कहा कि भारत युद्ध का नहीं बल्कि बुद्ध का देश है. महात्मा गांधी की जीवन यात्रा इसी विचार से प्रेरित थी.वह पवित्र साध्य के लिए साधन की पवित्रता को भी अपरिहार्य मानते थे. इसीलिए उन्होने स्वतंत्रता संग्राम को अहिंसा के मार्ग पर चलाया.

आज पूरी दुनिया को शांति सौहार्द और अहिंसा का महत्त्व समझना होगा. इससे ही मानवता का कल्याण होगा. भारत ने इसी भावना से प्रेरित होकर वसुधैव कुटुंबक को G-20 का ध्येय वाक्य बनाया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here