Home Entertainment Total Samachar फिल्म कर्मपुत्र का फर्स्ट लुक हुआ आउट : अभिनेता विनोद...

Total Samachar फिल्म कर्मपुत्र का फर्स्ट लुक हुआ आउट : अभिनेता विनोद यादव ने हीरोइन सुदीक्षा संग जमाई है जोड़ी

0
201

फिल्म ‘ गुंडा ‘ फेम अभिनेता विनोद यादव ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म ‘ कर्मपुत्र ‘ की शूटिंग खलीलाबाद में शुरू कर दी है। अन्नी फिल्म्स के बैनर तले सह-निर्माता साक्षी यादव की निर्माणाधीन फिल्म ‘ कर्मपुत्र ‘ का फर्स्ट लुक भी आउट कर दिया गया है। फर्स्ट लुक में विनोद यादव और सुशील सिंह हाथ में बंदूक पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं वही उनके पीछे बम ब्लास्ट की आग नजर आ रही है। अपनी कातिलाना मुस्कान से सुदीक्षा झा ने भी पोस्टर में अपनी खास जगह बनाई है। फिल्म के फर्स्ट लुक में सोनू सिंह, सुधा झा और संजय वर्मा भी नजर आ रहे हैं।

कर्मपुत्र की शूटिंग खलीलाबाद में भव्य पैमाने पर की जा रही है। एक बार फिर से विनोद यादव के साथ अभिनेत्री सुदीक्षा झा नजर आनेवाली हैं। इससे पहले दोनों ने एक साथ बल और बलिदान की शूटिंग पूरी की थी।

कर्मपुत्र को लेकर सह निर्माता साक्षी यादव ने कहा कि बल और बलिदान में विनोद और सुदीक्षा का काम मुझे बहुत ज्यादा पसंद आया है। जिसके चलते हमने इस जोड़ी को एक बार फिर से कर्मपुत्र में दोहराया है। कर्मपुत्र में दर्शकों को एक अलग कहानी देखने को मिलनेवाली है। जैसे कि कर्मपुत्र का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है जिसे दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।”

अभिनेता विनोद यादव ने कहा कि ” मैं अपने गांव में शूटिंग कर रहा हूँ जिसको लेकर में काफी ज्यादा उत्साहित हूं। कर्मपुत्र में आपको मेरा एक अलग अंदाज देखने को मिलनेवाला है। फिल्म में आपको मैं एक्शन, रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी भी करता नजर आने वाला हूँ। फिल्म कहानी के अनुरूप ही हर एक प्लाट को दर्शाया गया है। इसलिए कर्मपुत्र में काम करने में मुझे मेरी बाकी फिल्मों की अपेक्षा ज्यादा मजा आ रहा है।

बात दें कि कर्मपुत्र का निर्देशन इकबाल बख़्श कर रहे हैं। जिन्होंने विनोद यादव की ‘गुंडा’ का भी निर्देशन किया था। फिल्म की सह निर्मात्री साक्षी यादव, म्युजिक एस कुमार और आबिद जमाल, ईपी विजय प्रसाद, स्टोरी हरीश पटेल की है तथा इसके डीओपी संतोष सिंह हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here