डॉ दिलीप अग्निहोत्री

 

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विकास उत्सव जारी है। इस क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनपदों के कार्यक्रमों में सहभागी हो है। विकास उत्सव में विकास की सौगात वह स्वयं पहुंचा रहे है। एक दिन पहले वह बाराबंकी और सीतापुर की यात्रा पर गए थे। आज उन्होंने कानपुर व उन्नाव में पहुंच कर सैकड़ों करोड़ रुपये की सौगात दी। उन्होंने कानपुर नगर में पांच सौ छप्पन करोड़ रुपए की पैंतालीस विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया। उन्नाव में मुख्यमंत्री छियालीस विकास परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने दोनों जनपदों में अनेक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण प्रदान किये। कानपुर व उन्नाव में उन्होंने विशाल जनसभाओं को भी संबोधित किया। इसमें उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। साथ ही विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कानपुर में मेट्रो भी आ रही है। नवंबर के अंत मेट्रो का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। कानपुर में एक नया एयरपोर्ट बन रहा है। यहां एक साथ एक साथ तीन विमान उतरकर पार्क हो सकते हैं। पांच सौ लोगों की एक साथ टर्मिनल में आवाजाही हो सकती है। कानपुर का सीसामऊ नाला जो कभी प्रतिदिन चौदह करोड़ लीटर सीवर गंगा मैया में उड़ेलता था,आज उसे नमामि गंगे परियोजना के माध्यम से बंद कर एसटीपी में डाल दिया है। अब सीवर की एक भी बूंद मां गंगा में नहीं जाती। सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी निशाना लगाया। कहा कि केंद्र व प्रदेश की उपलब्धियों को अभूतपूर्व बताया। योगी सरकार बनने के बाद आज यूपी में चौबीस घंटे बिजली आ रही है। उन्नाव में योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की पुस्तक का विमोचन किया। योगी आदित्यनाथ ने चंद्रशेखर आजाद को नमन किया। योगी ने सभा में उपस्थित लोगों से सवाल किए। पूंछा कि पांच वर्ष पहले कितनी बिजली मिलती थी। कितना राशन मिलता था। लोगों के नकारात्मक जबाब के बाद योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के कार्यों को बताया। कहा कि अब बिजली व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। शासन की योजनाएं आमजन तक पहुंच रही है।

आज गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है। सरकार ने सुशासन और विकास का मॉडल पेश किया है। जिसकी प्रशन्सा विश्व स्वास्थ्य संगठन व नीति आयोग भी कर चुका है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हो रहा। पांच सौ वर्षों का सपना साकार हो रहा है।किसानों का कर्ज माफ किया गया। ढाई करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है।

पांच लाख रुपए का आयुष्मान कार्ड जारी किया गया है। साढ़े चार साल में कोई भी दंगा नहीं हुआ। प्रदेश में दो करोड़ इकसठ लाख शौचालय बनाए गए। उन्नाव में पचहत्तर हजार किसानों का ऋण माफ किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here