Home राज्य गुजरात Total Samachar तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद 2024 की तैयारी...

Total Samachar तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद 2024 की तैयारी में जुटी गुजरात BJP, हाईटेक ट्रेनिंग के साथ शुरू हुई पाठशाला

0
67

सत्यम सिंह ठाकुर, गुजरात

हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद गुजरात बीजेपी इकाई भी लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। तीन राज्यों में प्रचंड जीत से पार्टी जहां उत्साहित हैं तो पार्टी के अपने सबसे मजबूत गढ़ गुजरात में खास ट्रेनिंग का प्रारूप तैयार किया है। पार्टी इस तकनीकी ट्रेनिंग के जरिए लोकसभा चुनावों में विपक्ष को शिकस्त देनो चाहती है। पार्टी ने पेज समिति को और मजबूती के साथ प्लानिंग में तकनीक को शामिल करने का फैसला किया है। इसके साथ ही इस काम में विधायकों लेने का फैसला किया है। जिससे पेज प्रमुख के बाद पेज समिति का प्रयोग पार्टी के अचूक अस्त्र बन गए है ।

 

गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने लोकसभा चुनाव में भी 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीत का लक्ष्य रखा है। सूत्रों की मानें तो आगामी लोकसभा चुनावों में 26 में से 20 सीटों पर उम्मीदवार बदलने की संभावना है। ऐसे में पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरना चाहती है। सीआर पाटिल हमेशा एडवांस प्लानिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनावों में अपनी प्लानिंग से सभी को चौंका दिया था। चुनावों में पार्टी ने सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। जिसकी शुरुआत आज गांधीनगर में हुई और पहली बैठक हुई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here