Home राज्य गुजरात Total Samachar अहमदाबाद महानगरपालिका की अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी जप्त...

Total Samachar अहमदाबाद महानगरपालिका की अब तक की सबसे बड़ी छापेमारी जप्त किया 600 टन नकली चीज और बटर

0
65

रोशन सिंह, गुजरात

अहमदाबाद नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के पिराना इलाके में मुखबिर की सूचना के आधार पर देवराज इंडस्ट्रियल एस्टेट में वि जे इंफ्राकोंन के कोल्ड स्टोरेज मे छापेमारी की यहां पर 600 टन नकली पनीर चीज और बटर पकड़ा गया यह सारा नकली माल राजस्थान के कोटा से और तमिलनाडु से मंगवाया गया था कुछ दिन पूर्व गुजरात के मेहसाणा में छापेमारी के दौरान नकली खाद्य सामग्री बरामद हुई थी उसके बाद प्रशासन ने चेकिंग अभियान शुरू किया था।

जब मेहसाणा में पकड़े गए माल की जड़े तलाशी गई तो इस बात की जानकारी हुई कि यह सारा नकली चीज पनीर और बटर अहमदाबाद से आ रहा है और फिर अहमदाबाद में छापेमारी की गई तो प्रशासन की टीम हैरान रह गई यहां पर 600 टन जितना नकली खाद्य मटेरियल बरामद हुआ है यह त्योहार के मौके पर अलग-अलग दुकानों पर सप्लाई होना था

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही मिलावट खोर सक्रिय हो गए हैं लेकिन प्रशासन ने समय रहते इनको पकड़ लिया तमाम पदार्थ की सैंपलिंग की गई है नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक नकली चीज़ पनीर और बटर खाने से लोगों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है उन्हें कई बीमारियां हो सकती हैं। जप्त किए गए नकली बटर और ,चीज़ करीबन एक करोड़ का बताया जा रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here