Home राज्य गुजरात Total Samachar बेखौफ अपराधी , चैंबर में घुस कर जज पर किया...

Total Samachar बेखौफ अपराधी , चैंबर में घुस कर जज पर किया हमला.

0
67

अमरदीप सिंह चौहान, गुजरात

आणंद जिले के बोरसद सिविल कोर्ट में मुख्य न्यायिक मेजिस्ट्रेट के चैंबर में दो अज्ञात व्यक्तियों ने प्रवेश किया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पर हमला किया, उनके साथ दुर्व्यवहार किया, उनके सिर पर मुक्का मारा, उनकी शर्ट के बटन तोड़ दिए, उन्हें जान से मारने की धमकी दी। और फरार हो गए। उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपीओ की सिनाख्त कर गीरफतार करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बोरसद शहर में सिविल और न्यायिक न्यायालय में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मेजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत एम.डी. नंदाणी शुक्रवार को दोपहर के समय कार्यालय अवकाश के दौरान अपने कक्ष में थे और चपरासी चाय लेने गयाथा ईस समयके दोरान दो अज्ञात व्यक्ति कक्ष में दाखिल हुए। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एम. डी. नंदाणकी चेम्बर्समे अंदर घुसकर हमला किया, उनके सिर पर मुक्के मारे, उनकी शर्ट के बटन तोड़ दिए, टिपोई उठाकर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पर फेंक दी, टिपोई तोड़ दी और दोनों अज्ञात शख्सोने जान से मारने की धमकी दी। बादमे अज्ञात व्यक्ति भाग गये.

इस घटना को लेकर कोर्ट में वकीलों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना देने के बाद बोरसद टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और कोर्ट रजिस्ट्रार एल.ए पंचोली की शिकायत के आधार पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की ओर हमलावर दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया और कानूनी कार्रवाई की गई। इस घटना पर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार बंसल भी मौके पर पहुंचे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक कर और उन्हें पकड़ने के लिए एसओजी, एलसीबी और स्थानीय डी. स्टाफ की पांच अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मशक्कत शुरू की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here