रोशन सिंह, गुजरात
पाटन जिले के राधनपुर में प्रसिद्ध श्री मानेकलाल नाथलाल वखारिया सर्वोदय नेत्र अस्पताल में मोतियाबिंद सर्जरी के बाद, सात मरीज पहले से भी ज्यादा अँधेरे में चले गए , अनधत्व की शिकायत के बाद उनमे से पांच मरीजों को अहमदाबाद सिविल अस्पताल के नेत्र विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सिविल में भर्ती ५ में से ३ पुरुष और दो महिला है।

राधनपुर स्थित सर्वोदय अस्पताल पिछले कई वर्षों से मरीजों को मुफ्त मोतियाबिंद सर्जरी प्रदान कर रहा है। 2 फरवरी, 2024 को सर्वोदय अस्पताल में 13 मरीजों का ऑपरेशन किया गया। हालाँकि, चार दिन बाद, किसी कारण से धुंधली दृष्टि के कारण लगभग सात रोगियों को तुरंत सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया। जांच के बाद इन्फेक्शन के चलते मरीजों को तुरंत आगे के इलाज के लिए विसनगर और अहमदाबाद सिविल अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया, इस पुरे मामले पर फ़िलहाल अपर स्वास्थ्य निदेशक ने ९ सदस्यों की टीम बनाकर जांच के आदेश दे दिए है और तब तक अस्पताल को और कोई ऑपरेशन करने से मना कर दिया गया है
गौरतलब है की पिछले महीने ही वीरमगाम के मांडल में इसी तरह मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद १७ लोगो के आँखों की रौशनी चली गई थी जिसके बाद हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया था और अब फिरसे वैसा ही मामला सामने आया है















