Total Samachar सूरत के एक कारोबारी को 50 लाख तिरंगों का ऑर्डर मिला.

0
63

विनोद सिंह, गुजरात

  •  सूरत के एक कारोबारी को 50 लाख तिरंगों का ऑर्डर मिला…..
  • 500 से अधिक कारीगर 10 दिनों में ऑर्डर पूरा करेंगे……
  • महज 12 दिन में 35 लाख मीटर कपड़े से 50 लाख तिरंगे बनेंगे…..

पूरा देश इस साल भी 15 अगस्त का स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाएगा। पिछले साल देश के प्रधान मंत्री ने आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया था, जिसमें लोगों से घर-घर पर तिरंगा फहराने का आग्रह किया गया था। जिसके चलते सूरत में 50 करोड़ से ज्यादा तिरंगे बने और देश के कोने-कोने तक पहुंचे. फिर इस साल भी सूरत के बड़े व्यापारी को तिरंगे का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है.

सूरत के पांडेसरा में एक मिल के व्यापारी को 50 लाख तिरंगे बनाने का ऑर्डर मिला है। तो इस साल भी देश के हर कोने में लोगों के घरों पर सूरत का तिरंगा लहराएगा….महज 12 दिन में 35 लाख मीटर कपड़े से 50 लाख तिरंगे बनेंगे और देश लहराएगा…. इस तिरंगो को 10 अगस्त से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजने के लिए दिन-रात तैयारी शुरू कर दी गई है…..

सूरत के कपड़ा व्यापारी को मिला 50 लाख तिरंगों का ऑर्डर

पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर सूरत ने 10 करोड़ तिरंगे बनाकर रिकॉर्ड बनाया था. इस तिरंगे को देशभर के घरों पर फहराया गया। तो इस साल भी सूरत स्वतंत्रता दिवस का नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रहा है. सूरत के लक्ष्मीपति मिल डीलर को देशभर से एक साथ 50 लाख तिरंगों का ऑर्डर मिला है. बेहद कम समय में एक साथ 50 लाख तिरंगे बनाने का यह ऑर्डर अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर माना जा रहा है. जिसके लिए व्यापारी ने अभी से सारी तैयारियां शुरू कर दी है.

15 अगस्त आने में सिर्फ 17 दिन बचे हैं. फिर दिन-रात मेहनत करके ये कंपनी 50 लाख तिरंगों का ऑर्डर पूरा करने में जुट गई है. 10 अगस्त से पहले 50 लाख तिरंगे बनाकर व्यापारियों तक पहुंचेंगे और फिर ये तिरंगे देश के अलग-अलग राज्यों के शहरों में लोगों के घरों में एक बार फिर लहराएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here