Home Corona Total Samachar आफत… शादी होते ही नई नवेली दुल्हन की निकली कोरोना...

Total Samachar आफत… शादी होते ही नई नवेली दुल्हन की निकली कोरोना पॉजीटिव

0
300

 

मध्यप्रदेश। कोरोना वायरस के भय के कारण बीच शादी-विवाह जैसे हर्षोंउल्लास वाले उत्सव भी फीके हो जा रहे है। हालांकि कई लोग ऐसे भी है जो अपनी शादी की तारीख को तो आगे बढ़ा दे रहे है या फिर तय तारिख पर ही बड़े ही सादगी के साथ शादी कर ले रहे है। इसी तरह के शादी करने वाले भोपाल में एक नये जोड़े पर तब आफत आ गई। जब उन्हे पता चला कि नई नवेली दुल्हन कोरोना पॉजीटिव है। इसकी सूचना मिलते ही घर में सन्नाटा पसर गया। जिस घर में ठहाके गूंज रहे थे, वहां अब वो खुशी के ठहाके खामोशी  के आगोश में चले गये। आनन-फानन में आई चिकित्सकीय टीम जहां दुल्हन को क्वांरटीन वार्ड में भर्ती कर दिया। वहीं दुल्हा समेत दोनों परिवार के 32 लोगों को होम क्वांरटीन कर दिया।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को कोरोना के 39 नए मामले सामने आए वहीं एक की मौत भी हो गई। इन संक्रमितों में जहां एक 15 दिन का एक बच्चा भी शामिल है। वहीं एक ऐसी युवती भी शामिल थी। जिसकी दो दिन पूर्व ही शादी हुई थी। इस बार हरकत में आये प्रशासन ने दूल्हे समेत दोनों परिवारों के 32 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है।
युवती की सोमवार को शादी हुई थी।

उसके परिजनों ने बताया कि बेटी को सात दिन पहले बुखार आया था। दवा लेने के बाद भी उसे आराम नहीं मिला। शनिवार को उसकी जांच कराई गई। इस बीच उसकी शादी हो गई। बुधवार को परिजनों ने बेटी को फोन पर बताया कि उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में पॉजीटिव मरीजों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 5735 हो गई है। वहीं, इस वायरस से अब तक 2733 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में अभी तक 267 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here