Home Entertainment Total Samachar अभिनेता अंजन श्रीवास्तव ने बॉलीवुड और इप्टा की हस्तियों संग...

Total Samachar अभिनेता अंजन श्रीवास्तव ने बॉलीवुड और इप्टा की हस्तियों संग धूमधाम से मनाया अपना 74 वां जन्मदिन

0
232

बॉलीवुड के वरिष्ठ और ख्यातनाम चरित्र अभिनेता अंजन श्रीवास्तव ने अपना 74 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। 75 वें वर्ष में प्रवेश करनेवाले इस वरिष्ठ अभिनेता के जन्मदिन पर शामिल होकर उन्हें बधाई देने के लिए बॉलीवुड और इप्टा की मशहूर हस्तियों विशेष रूप से उपस्थित हुईं।

अंजन श्रीवास्तव को बधाई देने पहुंचनेवालों में रमेश तलवार, कुलदीप सिंह, अभिनेता राकेश बेदी, इंद्रजीत सचदेव, विकास रावत, लखनपाल, पृथ्वी, जी. डी. राठी, नीरज पांडे, रवि कुमार ,  सीनियर जर्नलिस्ट अमित मिश्रा, नूपुर श्रीवास्तव तथा रंजना श्रीवास्तव का  नाम उल्लेखनीय है। इस अवसर पर इप्टा से जुड़े उनके साथी व शुभचिंतक भी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

बता दें कि 40 से अधिक नाटकों, कई दर्जन टेलीविजन धारावाहिकों तथा कई दर्जन फिल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय से दर्शकों के लाड़ले कलाकार बने अंजन श्रीवास्तव जी आज भी उसी ऊर्जा और जोश से मनोरंजन की तीनों विधाओं ( फ़िल्म, टीवी, नाटक) में अभिनय करते हुए इतिहास रच रहे हैं। वे बहुत पहले से मुंबई के इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (इप्टा) से जुड़े रहे हैं।  कई वर्षों तक वे इप्टा के उपाध्यक्ष भी रहे ।  थिएटर के अलावा उन्हें मराठी और हिंदी फिल्मों तथा सीरियलों की दुनिया में बेमिसाल चरित्र अभिनेता के रूप में जाना और पहचाना जाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here