Home Entertainment Total Samachar…. अकबर का बल बीरबल ‘ शो में  चारु-अदिती बनेंगी सौतन

Total Samachar…. अकबर का बल बीरबल ‘ शो में  चारु-अदिती बनेंगी सौतन

0
358

चारु आसोपा और अदिति सजवान की सीरियल का प्रसारण 31 से

अमित मिश्रा , मुम्बई से….

टेलीविजन की अत्यंत प्रतिभाशाली और खूबसूरत अभिनेत्री चारु असोपा जल्द ही स्टार भारत के अपकमिंग शो ‘ अकबर का बल बीरबल ‘ में वापसी करती नजर आएंगी। उनके साथ एक्ट्रेस अदिति सजवान हैं जो कई चर्चित शो में काम कर चुकीं हैं। ये दोनों मशहूर अभिनेत्रियां एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।


चारु इस शो में हीरा बाई का किरदार निभा रही हैं जबकि अदिति इस शो में उनकी सौतन जोधा के रूप में नज़र आएंगी। इस बात का इतिहास भी गवाह रहा है कि सौतनों की आपस में कहाँ बनी है । कुछ ऐसा ही खट्टा मीठा रिश्ता चारु और अदिति के रील किरदारों में देखने को मिलेगा।


चारू असोपा जो इस शो में हीराबाई की भूमिका निभा रही हैं ,उन्होंने बताया कि ,“वर्तमान चरण सभी के लिए कठिन है और लोगों को हंसाने से बेहतर कुछ नहीं है। इसलिए मुझे कॉमेडी शो में काम करना बेहद महत्वपूर्ण लगा। हीराबाई की भूमिका अलग तरह की है और मुझे लगता है कि इस तरह की भूमिका को पर्दे पर निभाना बिलकुल फ्रेश आइडिया है। लगभग एक साल हो गया है मैं शूटिंग से बहुत दूर हो गई थी और अब जब मैं वापस आ गई हूं तो इस तरह के एक शानदार हास्य शो के साथ मैं खुद को जीवंत महसूस कर रही हूं । इस समय मैं खुश भी हूं और थोड़ी नर्वस भी हूं। मैं इस शो के टेलीकास्ट होने की प्रतिक्षा कर रही हूँ और उम्मीद करती हूं कि मैं अपने किरदार के साथ हमेशा न्याय कर सकूँ। ”


अदिति सजवान जो इस शो में जोधा की भूमिका निभा रही हैं उन्होंने कहा कि , “मैं इस शो में रानी साहिबा की भूमिका निभा रही हूं । एक कॉमेडी शो का हिस्सा होने के नाते मुझे बहुत खुशी हो रही है क्योंकि यह शो इस समय की जरुरत है । मुझे वास्तव में अपनी ऑनस्क्रीन पोशाक बहुत पसंद आई। यह शाही, भव्य और उत्तम दर्जे की है। मैं सुंदर और प्रतिभाशाली अभिनेत्री चारू के साथ स्क्रीन साझा कर रही हूं। यह एक लाइट हार्टेड पारिवारिक शो है जिसका हिस्सा बनकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक और फैन्स हम दोनों के प्रयासों व शो को अवश्य पसंद करेंगे। ”


दो अद्भुत एक्ट्रेसेस के अभिनय का हुनर दर्शकों को एकसाथ देखने को मिलेगा तो इनका किरदार दर्शकों को पसंद न आए यह भला कैसे हो सकता है। दिलचस्प स्टोरी लाइन और अद्भुत स्टारकास्ट को देखने के लिए अब तैयार हो जाइये । इस शो को 31 अगस्त से हर सोमवार से शुक्रवार शाम 7.30 बजे से स्टार भारत पर देखा जा सकेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here