Home Entertainment Total Samachar…. ‘अलादीन:नाम तो सुना होगा’ के सेट पर फ्रेंडशिप की बॉन्डिंग 

Total Samachar…. ‘अलादीन:नाम तो सुना होगा’ के सेट पर फ्रेंडशिप की बॉन्डिंग 

0
426

 

 

अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ)

 

एकदूसरे कलाकार को लेकर सितारों की भावनात्मक फीलिंग !

दोस्तों के आसपास रहने से, काम भी मज़ेदार बन जाता है। ऐसा ही कुछ सिद्धार्थ निगम, आशी सिंह, अमित रघुवंशी, शिवानी बडोनी के मामले में भी है जिन्होंने सोनी सब के शो ‘अलादीन: नाम तो सुना होगा’ की शूटिंग के दौरान एक दूसरे में बहुत अच्छा दोस्त पाया। सबकी फ्रेंडशिप बॉन्डिंग कमाल की लगी।

अलादीन (सिद्धार्थ निगम), यास्मीन(आशी सिंह) और जीनू (राशूल टंडन) की सेट पर बिलकुल परफेक्ट तिकड़ी थी। नए सदस्य कोयल(शिवानी बडोनी) और शिफान(अमित रघुवंशी)  आदि अब सेट पर एक गैंग की तरह बन गए हैं और हर पल उन्हें यही महसूस होता है जैसे कि वह उनके कॉलेज के दिनों में लौट गए हो।

हाल ही में सेट पर की गई मस्ती के बारे में बात करते हुए, शहज़ादा अलादीन उर्फ़ सिद्धार्थ निगम ने कहा कि “हम सब एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं और हम शूटिंग पर बहुत मस्ती करते हैं, जैसे जोक्स मारना और एक दूसरे की टांग खिंचाई करना। खासकर अमित की क्योंकि वह नया है। हम उसकी कुछ टेक्निकल चीज़ों को लेकर मदद भी करते हैं, जिसे वो आख़िरकार बहुत ही प्यारी तरह से करता है और हम उसे इस बारे में छेड़ते भी हैं। शिवानी सेट पर हमेशा पाबंद रही है । अगर कभी वह देर से आती है, तो हम उसे यह कहकर छेड़ते है कि वह अब बड़ी अभिनेत्री बन चुकी है, इसलिए वह सेट पर देर से पहुंचती है।हम एक-दूसरे के साथ बहुत मस्ती करते हैं और हमें पता भी नहीं लगता समय कैसे निकल जाता है।”

सेट के मज़ेदार पलों के बारे में बताते हुए सिद्धार्थ ने आगे कहा कि , “हम हाल ही में एक हॉरर ट्रैक की शूटिंग कर रहे थे और ब्रेक के दौरान, हमने एक दूसरे के साथ हॉरर कहानी शेयर करना शुरू कर दिया। मैंने आशी और शिवानी को डराने के लिए उन पर प्रैंक भी किया। मूल रूप से हम सभी में से मैं सबसे ज़्यादा बदमाश हूं। मैं शरारतें शुरू करता हूं बाकी उसे फॉलो करते हैं।”

इसमें अपनी बात जोड़ते हुए आशी सिंह ने कहा, “मेरा सिद्धार्थ के साथ एक शानदार रिश्‍ता बन गया है और हम अलादीन के लिए साथ में शूटिंग करते हुए बहुत ही मस्ती करते हैं।कभी-कभी एक दूसरे की टांग खिंचाई भी करते हैं। राशूल के साथ, मेरा सोचने का तरीका काफी मिलता जुलता है क्योंकि जब भी वह जोक मारता है मैं सबसे पहली शख्स होती हूं जिसे वह समझ में आता है और मैं उस पर हंसती हूं। अमित और शिवानी के शो में एंट्री के बाद हम पांचों स्कूल के गैंग के जैसे हो गए हैं। हम शूटिंग पर जोक्स मारते हैं और उसपर हंसते रहते हैं। ज़्यादातर समय हमें यही डर रहता था कि इतना तेज़ हंसने की वजह से हमें डांट न पड़े। बहुत ही अच्छा महसूस होता है जब आपके शूटिंग पर अच्छे दोस्त और अच्छा वातावरण होता है।”

इन सभी में सबसे बड़े राशूल ने टिप्‍पणी करते हुए कहा कि , “जबसे अमित और शिवानी शो में आये हैं तबसे और सबकुछ अधिक मज़ेदार हो गया है।  अमित एक मासूम और बहुत ही प्यारा लड़का है और इंडस्ट्री में नया है। असल में हमने उस पर एक सीन के दौरान प्रैंक भी किया। एक सीन में जहां उसे मुझे सोते समय मेरे हाथ में एक चम्मच पकड़ाना था, हमने उसे कहा कि मैं अपना हाथ हिलाऊंगा और वह उसे लगेगा जोकि स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था। अमित बहुत ही ईमानदारी से अपने सीन की प्रतिक्रिया का अभ्यास कर रहा था कि कब उसपर मेरे हाथों के द्वारा प्रहार हो जाए लेकिन जब असली शॉट के दौरान ऐसा नहीं हुआ तो वह हक्का-बक्का रह गया। उसे इस बात का एहसास तब हुआ कि क्या हो रहा है जब सब हंसने लगे। इसलिए यह बहुत ही मज़ेदार है  क्योंकि हम सभी एक-दूसरे की टांग खिचाई करते हैं और सभी इसे बहुत अच्छी तरह से लेते हैं।”

पूरी टीम के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात करते हुए शिफान की भूमिका निभानेवाले अमित रघुवंशी ने कहा कि , “हम सब एक-दूसरे के साथ बहुत एन्जॉय करते हैं, हम गॉसिप करते हैं, एक-दूसरे को छेड़ते हैं और एक-दूसरे को मनगढंत कहानियां सुनाते हैं। हाल ही में जब हम डायन सीक्वेंस के लिए शूटिंग कर रहे थे, हम सभी ने हमारे निज़ी पैरानॉर्मल अनुभव शेयर करना शुरू कर दिया और यह डरावना लेकिन बहुत मज़ेदार था। यह एक आशीर्वाद ही है कि सेट पर जीनू (राशूल टंडन) जैसा कोई है। वह जो ह्यूमर लाता है वह बेमिसाल है। चूंकि मैं नया हूं, इसलिए शुरुआत में मुझे कैमरे का एंगल समझने में संघर्ष करना पड़ रहा था लेकिन उसने मेरा मनोबल बढ़ाया और  मेरी मदद भी की। सिद्धार्थ सभी स्टंट्स में मेरी मदद करते हैं और वह उसे आसान और साफ़ तरह से दिखाते हैं। आशी वास्तव में ज़िंदगी को पूरी तरह से जीने वाली लड़की हैं और जब आप उन्हें जान जाएंगे, आपको एहसास होगा कि वह कितनी शरारती है। शिवानी के आसपास रहना बहुत ही मज़ेदार है। वह अपनी ज़िंदगी में बहुत मुंहफट हैं और मुझे खुशी है कि कोई है जिसने उसी समय ज्वाइन किया जब मैंने किया। एक व्यक्ति के रूप में और एक कलाकार के रूप में सभी के सभी बहुत अच्छे हैं।”

कोयल की भूमिका निभा रही जिंदादिल शिवानी बडोनी ने कहा कि ,”मैं इन सभी प्यारे लोगों के साथ सेट पर बहुत ही मस्‍ती करती रही हूं। हम सभी एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं और शॉट्स के बीच में हम बहुत शरारत करते हैं। जीनूजी (राशूल) और सिद्धार्थ मेरी बहुत टांग खिचाई करते हैं लेकिन हमें इस पर काफी हंसी आती है। हम फिर शिफान(अमित) की भी टांग खींचते हैं और उसपर भी हंसते हैं। हर किसी ने अमित और मेरा स्वागत तहेदिल से किया और हमें अलादीन के परिवार में स्वीकार किया।”

सारी मस्‍ती को पर्दे पर ‘अलादीन: नाम तो सुना होगा’ में हर सोमवार से शुक्रवार, रात 9:30 बजे  सोनी सब पर देखा जा सकता है ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here