Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar…. अटल जी का स्मरण

Total Samachar…. अटल जी का स्मरण

0
235

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी दूसरी पूण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका विशेष सम्मान करते थे। उनके प्रयासों से लोक भवन में अटल जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का उद्धघाटन योगी ने किया था। योगी ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश के हर मंडल में अटल आवासीय विद्यालय की घोषणा की थी। प्रदेश के बजट में अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से नई योजनाओं को स्थान दिया गया था।

योगी आदित्यनाथ ने राज्य के अठारह मंडलों में अटल आवासीय विद्यालयों की नींव रखी थी। इन विद्यालयों को खास तौर पर राज्य के दलितों, पिछड़ों,श्रमिकों,गरीबों, कामगारों के बच्चों के लिए बनाया गया। ईन आवासीय विद्यालयों की पूरी रूपरेखा योगी ने स्वयं तैयार करवाई थी।हजरतगंज चौराहा अब अटल चौराहा हो गया है। इस्माइलगंज के डिग्री कॉलेज का नाम अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज किया गया। योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here