
अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ)
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में यूनिक अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेता यश कुमार – निधि झा की फ़िल्म ‘बेटी नम्बर 1’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर B4U भोजपुरी पर 3 और 4 जुलाई को होगा. इस फिल्म का प्रसारण 3 जुलाई को शाम 06:30 बजे और 4 जुलाई को सुबह 11:00 बजे होगा. इस फिल्म के निर्देशक निर्देशक सुजीत वर्मा हैं.
फिल्म को लेकर यश कुमार ने कहा कि यह एक ऐसी फिल्म जिस पर भोजपुरी समाज को गर्व होगा. जो आंखों में ना सिर्फ आँसू लाएगी, बल्कि आप सभी के दिलों को झकझोर देगी. इसका ट्रेलर यूट्यूब पर उपलब्ध है.
गौरतलब है कि यश कुमार एंटरटेनमेंट प्रस्तुत और निर्मित फ़िल्म ‘बेटी न.1’ में एक से बढ़कर एक गाने हैं, जो आपके दिलों को छू लेंगे. फ़िल्म के संगीतकार मुन्ना दुबे और गीतकार विनय बिहारी, मुन्ना दुबे व राजेश मिश्रा हैं. फ़िल्म बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम को भी बढ़ावा देनेवाली है. फ़िल्म की कहानी खुद यश कुमार ने एस के चौहान के साथ मिलकर लिखी है. पटकथा और संवाद भी एस के चौहान का ही है.















