Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar निवेश का सबसे बड़ा डेस्टिनेशन राज्य बना UP

Total Samachar निवेश का सबसे बड़ा डेस्टिनेशन राज्य बना UP

0
102

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

केंद्रीय बजट में सर्वव्यापी, सर्व स्पर्शी है, जिसके मूल में देश के किसान और गरीब का कल्याण है। भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है. इसमें उत्तर प्रदेश का उल्लेखनीय योगदान होगा. प्रतिकूल वैश्विक परिस्थियों में भी भारत विकास की के मार्ग पर अग्रसर है। अंतरराष्ट्रीय निगरानी कोष अनुसार भी भारत की विकास दर क़रीब प्रतिशत होने वाली है। बजट के केंद्र में भारत का कृषि विकास पर विशेष फोकस रहा है। स्टार्ट-अप मूवमेंट को कृषि में लाया जाए।आज यह नब्बे हजार है। स्टार्ट-अप में भारत विश्व की तीसरी ताकत है. इस संबंध में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने लखनऊ में कहा कि अमृतकाल का पहला बजट सबका साथ सबका विकास के संकल्प की सिद्धि के अनुरूप है। अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को आगे बढ़ाने वाला बजट है, जो युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा, महिलाओं को समर्थ तथा भारत में बहुमुखी विकास को सुदृढ़ करेगा। बजट उत्तर प्रदेश के लिए भी लाभकारी होगा। उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक दृष्टि से परिपूर्ण एवं कारीगरी के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में है। आज निवेश का सबसे बड़ा डेस्टिनेशन राज्य बना है। ऐसा परिवर्तन और विकास किसी राज्य में तभी संभव है जब स्थिरता, सुशासन, अच्छी नियत और संकल्प से कार्य करने की प्रतिबद्धता वाली सरकार हो। आज उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में और केंद्र में मोदी के नेतृत्व में ऐसी ही सरकार कार्य कर रही है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। आज दुनिया में भारत की शक्तिशाली देशों के रूप में चर्चा होती है और विश्व के शीर्ष पांच देशों में शामिल हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here