Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar विकास के बल पर विजयी होगी बीजेपी- धर्मपाल

Total Samachar विकास के बल पर विजयी होगी बीजेपी- धर्मपाल

0
78

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं व ऐतिहासिक निर्णयों के साथ भाजपा नगर निकाय का चुनाव लड़ेगी और प्रदेश के सम्मानित जनता का आशीर्वाद लेकर नगर की सरकार बनाएगी। श्री धर्मपाल सिंह सोमवार को लखनऊ में अवध क्षेत्र की बैठक में अवध क्षेत्र के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, क्षेत्रीय पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठनात्मक कार्यों में प्रत्येक पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंप कर सभी की क्षमताओं का सदुपयोग करके विजय की रणनीति तैयार करते हुए चुनाव लड़ना है और जीतना है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जन कल्याणकारी योजनाएं, आधुनिक नगरीय व्यवस्था तथा सुशासन को लेकर हर घर तक पहुंचना है। उन्होने कहा की कार्यकर्ताओं के परिश्रम व मजबूत बूथ संरचना से प्रत्येक नगर निगम, नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत के साथ प्रत्ेयक वार्ड़ में कमल खिलेगा।
उक्त बैठक को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण मिश्रा, श्री अमर पाल मौर्य तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश मिश्रा ने भी सम्बोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here