Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar… शताब्दी समारोह का स्मरणीय समापन

Total Samachar… शताब्दी समारोह का स्मरणीय समापन

0
332

 

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

 

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
शताब्दी वर्ष को स्मरणीय बनाने की जिम्मेदारी वर्तमान पीढ़ी पर होती है। इसका अवसर मिलना अपने में विशेष होता है। लखनऊ विश्वविद्यालय ने इस दायित्व का निर्वाह बखूबी किया। समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की वर्चुअल उपस्थिति महत्वपूर्ण थी।

इस दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष पर डाक टिकट व सिक्का जारी किया गया। इसके पहले राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उप मुख्यमंत्री द्वय डॉ दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य भी समारोह में सम्मलित हुए। प्रत्येक दिन का शुभारंभ योग से किया गया।

यह योग के प्रति जागरूकता का प्रयास था। संस्कृत कवि सम्मेलन के माध्यम से देववाणी को सम्मान मिला। अनेक पुस्तकों का विमोचन किया गया। विद्यार्थियों का काव्य पाठ भी रोचक था। इस कार्यक्रम में कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने भी काव्यपाठ किया। विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।

लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह की आख़री शाम प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के बाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कई विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बैंड प्रस्तुति,बीट बॉक्सिंग,ग्रुप सोंग, वाद्य यंत्र प्रस्तुति के साथ संगीत, नृत्य, नाटक भी प्रस्तुत किए गए। समस्त छात्रों ने खूब उत्साह के साथ पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here