डॉ दिलीप अग्निहोत्री

 

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]
मुख्यमंत्री विकास योजनाओं की सौगात लेकर जनपदों की यात्रा कर रहे है। उनकी झोली में प्रदेश के प्रत्येक जनपद के लिए बहुत कुछ है।अनेक स्थानों पर मेडिकल कॉलेज निर्मांण का अभियान चल रहा है। उनके प्रेरणादायी नामकरण किये जा रहे है। गत दिवस योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी और सीतापुर में योजनाओं का शुभारंभ किया। सीतापुर में उन्होंने एक सौ सड़सठ परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें सत्रह परियोजनाओं का लोकार्पण तथा डेढ़ सौ योजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों की लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। इसके पहले उन्होंने बाराबंकी में एक सौ छियासी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें विधान सभा सदर की तिरासी विधान सभा रामनगर की पचास तथा विधान सभा कुर्सी की तिरपन विकास परियोजनाएं शामिल हैं। योगी आदित्यनाथ ने नैमिषारण्य की पावन भूमि को नमन किया। कहा कि नैमिषारण्य हजारों वर्षों की विरासत को संजोये हुये है। दुनिया जब अंधकार में जी रही थी तब यहां अट्ठासी हजार ऋषियों ने तप कर ज्ञान के प्रकाश को सभी ओर प्रसारित किया। सीतापुर में लगभग सवा दो लाख परिवारों को आवास पांच लाख से अधिक परिवारों को उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रदेश में गरीब परिवारों को उपलब्ध कराए गए निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन की संख्या देश में सर्वाधिक है। योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर भी प्रहार किया। कहा कि पिछली सरकारों के समय प्रदेश की जनता अंधेरे से परेशान थी। वर्तमान राज्य सरकार राज्य के सभी जनपदों में निर्बाध विद्युत की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। राज्य में भय मुक्त वातावरण में सभी पर्व एवं त्यौहार मनाये जा रहे हैं तथा आस्था को सुरक्षा एवं सम्मान देने का कार्य भी प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत प्रदेश में बड़ी संख्या में गरीब और जरूरतमंद लोगों के बैंक खाते खुलवाए गए। वृद्ध, निराश्रित,दिव्यांग पेंशन योजना के लाभार्थियों सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के खाते में योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि सीधे भेजी जा रही है। इससे बिचौलियों से मुक्ति मिली है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानों के हित के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। वर्तमान राज्य सरकार द्वारा सत्ता में आते ही छियासी लाख लघु एवं सीमान्त किसानों का छत्तीस हजार करोड़ रुपये का फसली ऋण माफ किया गया। किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह रुपये वार्षिक किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। महिलाओं, गरीबों, मजदूरों, शोषितों को बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों मे ग्राम सचिवालय की स्थापना कर प्रत्येक ग्राम पंचायत पर कम्प्यूटर सहायक, बैंक सखी की भर्ती कर बैंकिंग सुविधाओं का लाभ, अन्य योजनाओं की फीडिंग का कार्य ग्राम स्तर पर किया जायेगा।अयोध्या में भव्य श्री राम मन्दिर का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास के आधार पर कार्य किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here