Home राज्य गुजरात Total Samachar…. लगातार हो रही बारिश ने दक्षिण गुजरात का किया बूरा...

Total Samachar…. लगातार हो रही बारिश ने दक्षिण गुजरात का किया बूरा हाल….

0
803

राजपूत विनोद सिंह, संवाददात, गुजरात.

दक्षिण गुजरात में पिछले 24 घंटे में भारी वर्षा से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई इलाकों में जलजमाव हाेने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा बारिश तापी जिले के डोलवान में हुई, जहां 11 इंच बारिश रिकॉर्ड की गयी है, जबकि सूरत जिले के मांडवी में 10 इंच बारिश हुई है।वही नवसारी में बारिश तो थम गई है लेकिन अभी भी कई इलाके जलमग्न है

पिछले 24 घंटे में दक्षिण गुजरात की 32 तहसीलों में बारिश दर्ज की गई है। सूरत जिले के मांडवी में 10 इंच बारिश हुई है। वलोद-व्यारा में 7 इंच और वंसदा-महुवा में 6 इंच बारिश हुई। इसके साथ ही वाघई, बारडोली, सोनगढ़ और गंडवी में 5 इंच बारिश हुई। 4 तहसीलों में 4 इंच बारिश हुई, दो तहसील में 3 इंच बारिश हुई, 4 तहेसिलो में 2 इंच बारिश हुई। जबकि अन्य तहसीलों में हल्की बारिश हुई है। सबसे अधिक 11 इंच बारिश तापी जिले के डोलवार में हुई है।

भारी बारिश से दक्षिण गुजरात के तापी, अंबिका, पूर्णा, मंधोला, जखारी, अंबिका, खरेरा, कावेरी, दमनगंगा, औरंगाबाद, स्वरवाहिनी, कोलाक में नदियां और झीलें उफान पर हैं। दक्षिण गुजरात में अधिकांश निचले स्तर के इलाके पानी में डूबे हुए हैं और कई सड़कों पर आवागमन भी बंद हो गई है

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में अगले दो से चार दिन तक बारिश का अनुमान है। जबकि सूरत, नवसारी, तापी, डांग, वापी में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। अहमदाबाद के पूर्वी क्षेत्र में सोमवार रात तीन इंच बारिश हुई। कई सड़कें नहरे बन गई हैं। क्षेत्र के पार्किंग, खाली पड़े भूखंड तालाब बन गये हैं। निकोल वार्ड के पार्किंग स्थल पर पानी भर गया है।

मौसम विभाग ने राज्य में कम दबाव और चक्रवात के कारण 48 घंटे और भारी बारिश होने का अनुमान है। रात में भावनगर में भारी बारिश हुई। दोपहर 12 बजे तक साढ़े तीन घंटे में 3 इंच बारिश हुई थी और सुबह तक बारिश होती रही। भावनगर जिले में सीजन की 78.81 प्रतिशत बारिश हुई है। सौराष्ट्र का सबसे बड़ा शतरुंजी बांध ओवरफ्लो होने की स्थिति में पहुंच रहा है। गुजरात के अधिकांश बांध लबालब भरे हैं। 94 बांध पानी से 90 फीसदी भर चुके हैं। इनके आसपास के निचले इलाकों में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here