Home भारतवर्ष Total Samachar कोरोना ने बरातिय़ों से बनवाया एक अनोखा रिकार्ड…..

Total Samachar कोरोना ने बरातिय़ों से बनवाया एक अनोखा रिकार्ड…..

0
298

 

बारतिय़ों ने बनाया एक अनोखा रिकार्ड…..

 

 

 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लगता है दुल्हन के घर पर लंबे समय तक बारात के रुकने का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज होगा।

दुल्हन के घर पर ही रुकी हुई है बारात

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ने एक ऐसा अनोखा रिकार्ड बनाया हैं जो कि आने वाले समय में भी तोड़ना ना मुमकिन होगा। अब आप सोच रहे होगें ऐसा कौन सा रिकार्ड हैं तो आईये हम आपको बताते इस अनोखे रिकार्ड के बारे में। अलीगढ़ में लॉकडाउन के चलते यहां एक बारात शादी के 22 दिन से ज्यादा समय हो जाने के बावजूद दुल्हन के घर पर ही रुकी हुई है। बारात में शामिल 15 लोग फंसे हुए थे। दुल्हन के पिता मेजबानी करते-करते थक चुके थे। उनके पास पैसे भी अब कम ही बचे थें। रामनाथ महतो अपने बेटे विजय महतो की बारात लेकर अलीगढ़ के अतरौली आए थे। शादी 21 मार्च को हो गई थी और ‘बारात’ को 23 मार्च को झारखंड के लिए वापस रवाना होना था।

इसी बीच 22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ और उसके बाद के लॉकडाउन ने इनकी यात्रा की योजनाओं को ताक पर रख दिया और बारात में आए 15 मेहमान तब से दुल्हन के घर पर ही रह रहे थे। दुल्हन के पिता नरपत राय ने कहना था कि उन्हें इतने दिनों तक दूल्हे और बारात की मेजबानी करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

जिला प्रशासन ने भी जाने की अनुमति नहीं दी…

दुल्हन पक्ष ने कहा कि जिला प्रशासन ने बारातियों को जाने की अनुमति नहीं दी। हालांकि प्रशासन ने दोपहर के भोजन की व्यवस्था की थी।  लेकिन बारात के नाश्ते और रात के खाने का प्रबंध हमें ही करना होता था। पंद्रह लोगों को दिन में दो बार खाना खिलाने के लिए जरूरी सामान जुटाना मुश्किल हो रहा था और पैसा भी खत्म हो रहे थे।

दूल्हे ने कहा, ये अनोखा रिकार्ड होगा…

दूल्हे ने बताया कि  “वो एक सामान्य स्थिति नही थी। हम समस्या समझते रहे थे लेकिन कुछ कर भी नहीं सकते थे।  ऐसे में अगर ये गिनीज बुक में रिकार्ड दर्ज हो रहा हैं तो ये अनोखा रिकार्ड होगा और इसके लिये हम कुछ कर भी सकते थे।”

बारातियों में से एक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लॉकडाउन के कारण एक बारात के दुल्हन के घर पर सबसे लंबे समय तक रुकने का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकार्ड में दर्ज हो जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here