Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar… कोरोना का 38वां ग्रास (निवाला) हुई महिला

Total Samachar… कोरोना का 38वां ग्रास (निवाला) हुई महिला

0
307

 

सलिल पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार, मिर्जापुर.

 

मिर्जापुर। थम थमकर कोरोना लोगों को अपना कौर बना रहा है। इसी कड़ी में 38वां निवाला रविवार, 1/11 को पुरुषोत्तमपुर, चुनार की 42 वर्षीया महिला को बना लिया।

महिला 29 अक्टूबर को सांस दिक्कत होने से आई तो गंभीर स्थिति देखते हुए उसे L-3 सेंटर प्रयागराज जिले के स्वरूपरानी मेडिकल कालेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। चूंकि महिला डायबिटिक थी लिहाजा इस रोग के पीड़ितों को कोरोना ज्यादा सताता है।

स्वास्थ्य विभाग डरा-सहमा ही है

जिले में कोरोना पीड़ितों का ग्राफ अधोन्मुखी ही चल रहा है कुछ दिनों से लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अभी भी डरे-सहमे हैं। एक तो कतिपय विकसित देशों में पुनः लॉकडाउन की हालत से नागरिकों से ज्यादा डॉक्टर बेचैन है। 9 महीने से कोरोना से लड़ते स्वास्थ्य विभाग का खुद ही स्वास्थ्य बिगड़ता-बनता रहा। सैकड़ों बड़े अधिकारी से लेकर निचले स्तर के स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पाजिटिव हुए। पड़री के डॉक्टर की पत्नी का निधन भी हो गया। ऐसी स्थिति में मेले-ठेलों और स्कूल-कालेजों के खुलने से डॉक्टरों का हार्ट-बीट कम नहीं हो रहा है।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here