Home Entertainment Total Samachar……D D L J (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे) पूरे 25 साल...

Total Samachar……D D L J (दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे) पूरे 25 साल का हुआ

0
379

 

 

अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ)

 

अब सोनी मैक्स पर ” दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे “

आदित्य चोपड़ा की ट्रेंडसेटिंग रोमांटिक कल्ट मास्टरपीस फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डी डी एल जे) 20 अक्टूबर 2020 को अपने निर्माण के 25 वर्ष पूरे कर लेगी. इस सदाबहार फिल्म की सफलता का जश्न मनाने और बॉलीवुड दर्शकों को फिल्मों के उस सुनहरे दौर से परिचित कराने के लिए सोनी मैक्स और सोनी मैक्स 2 इस सबसे ज्यादा चलने का रिकॉर्ड बनाने वाली फिल्म के एक ही दिन में शो करेंगे.

इस फिल्म का पहला शो 20 अक्टूबर 1995 को हुआ था. अब से अब तक हर तरह के दर्शक वर्ग के बीच इसका क्रेज जबरदस्त ही बना हुआ है. इसके लीड रोल में शाहरुख खान और काजोल की लोकप्रिय जोड़ी है जिसका साथ दिया है अमरीश पुरी, अनुपम खेर, परमीत सेठी, मंदिरा बेदी और पूजा रुपारेल जैसे नामी कलाकारों ने.

भारत में तो यह फिल्म लव स्टोरीज़ के लिए प्रेरणादायक ही साबित हुई है. चौथाई सदी के बाद अब भी यह फिल्म दर्शकों को दीवाना बना देती है.

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ बड़े ही मोहक राज और उसके सर्वथा विपरीत कंजरवेटिव सिमरन की कहानी है जिन्हें यूरोप में छुट्टियां मनाने के दौरान एक दूसरे से मोहब्बत हो जाती है. यह प्यार परवान चढ़ता है भारत, लंदन और स्विट्ज़रलैंड के बीच. इन दोनों के प्यार के दौरान बहुत सी बाधाएं आती हैं और तब जाकर आता है वह मशहूर क्षण जिसे आज तक, ‘जा सिमरन जा, जी ले अपनी ज़िंदगी…’ कह कर याद किया जाता है.

बॉलीवुड में रोमांटिक कॉमेडीज का ट्रेंड शुरू कर देनेवाली इस फिल्म का 90 के दशक के फैशन जगत पर भी खूब असर हुआ. आज भी यह फिल्म देश भर के बॉलीवुड दीवानों के प्यार का पहला नाम बनी हुई है.

कमेंट्स :

डी डी एल जे के 25 साल पूरे होने पर पुरानी यादों में खो गए एक्टर परमजीत सेठी :

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने 25 साल पूरे कर किए यह बात अब परीकथा जैसी लगती है. हमें यह तो लगता था कि फिल्म बड़ी खूबसूरत बनी है लेकिन यह किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह सदाबहार सुपरहिट साबित होगी. मैंने इसमें कुलजीत की भूमिका की है जिसने मेरी ज़िंदगी ही बदल डाली. यह रोल थोड़ा ग्रे शेड लिए हुए है लेकिन फिर भी मैंने इसे स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं दिखाया क्योंकि अपने मन में मुझे भरोसा था कि यह रोल सारा खेल बदल देने वाला है. इस रोल के लिए डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा ने पहले किसी और को लेने की बात सोची थी लेकिन मैंने उनसे प्रार्थना की कि एक बार मुझे मौका देकर देखें. इसका क्या नतीज़ा हुआ वह सभी जानते हैं. डी डी एल जे परिवार का एक सदस्य मैं भी हूं, यह मेरे लिए गर्व की बात है.

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ 20 अक्टूबर 2020 को दिन में दो बार 12.00 बजे दोपहर में और शाम 7.00 बजे सोनी मैक्स 2 पर देख सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here