सुरेश चोपड़ा, संवाददाता, मध्य गुजरात.

 

भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दलित बेटी के साथ हुए अत्याचार का मामला अभी ठण्डा भी नही हुआ था कि भाजपा शासित दूसरे प्रदेश गुजरात में भी एक बेटी के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई गई। गुजरात के जामनगर में एक 15 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। जामनगर के महादेव नगर में 15 साल की लड़की को चार लोगों ने नींद की गोली देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। ये मामला 28 सितंबर का है। जामनगर पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर को पीड़िता किसी काम से बाहर गई थी। तभी चार लोगों ने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने चार में से तीन आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार है। चारों आरोपियों को ड्रग्स एडिक्ट बताया गया है। जब तीनों आरोपीयों को कोर्ट में पेशी के लिये ले जाया जा रहा था तभी अचनाक एत महिला ने एक आरोपी को चप्पलों से पीटा।

गुजरात में गैंग रेप का ये एक अकेला मामला नही हैं। गुजरात के महीसागर जिले के संतरामपुर कस्बे में भी रेप का मामला सामने आया है। रविवर को ही इसमें भी दो गिरफ्तारियां हुई हैं। यहां 35 वर्षीय एक महिला को धमकी दे कर पिछले 15 दिनों में दो लोगों ने कथित तौर पर कई बार उससे बलात्कार किया। संतरामपुर पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रेप की घटना को लेकर गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने रविवार को सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, गुजरात के जामनगर जिले में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है। महिला उत्पीड़न और बलात्कार के मामलों में भी गुजरात आगे है। केवल इन्फ्रास्ट्रक्चर खडा करने को विकास नहीं कहते। देश को सामाजिक-सांस्कृतिक परिवर्तन भी चाहिए। नरेंद्र मोदी अब तो कुछ बोलिए। उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों में लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले सामने आए हैं। इनमें हाथरस का मामला सबसे ज्यादा चर्चा में है। यहां एक 19 साल की लड़की को कथित तौर पर खेत में चार युवकों ने गैंगरेप करने करने के बाद बुरी तरह से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। अब गुजरात में रेप किए जाने के ये दो मामले सामने आए हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here