Home ताज़ा ख़बर Total Samachar…. सुगम होगी सफाई व्यवस्था

Total Samachar…. सुगम होगी सफाई व्यवस्था

0
250

लखनऊ। लखनऊ नगर निगम सीमान्तर्गत डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण हेतु शत-प्रतिशत भवनों को आच्छादित किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत नगर विकास विभाग द्वारा नगर निगम को प्राप्त 151 कूड़ा संग्रहण वाहन को नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन व महापौर संयुक्ता भाटिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि लखनऊ में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण अब और बेहतर होगा और शहरय की स्वच्छता को चार चांद लग जाएंगे। अभी लखनऊ को 3 वर्षों में 269वें स्थान से 12वें स्थान पर लेकर आई हूं अब लखनऊ को प्रथम स्थान पर लाना है। नगर विकास विभाग द्वारा नगर निगम को 220 वाहन उपलब्ध कराए जाना प्रस्तावित है जिसमे 151 गाड़ियों को लखनऊ के अलग अलग जोनों में रवाना किया गया। इन वाहनों की विशेषता यह है कि प्रत्येक वाहन में चार कंपार्टमेंट है जिसमें सूखा,गीला,हज़ार्डस एवं सैनिटरी नैपकीन एकत्रित किया जाएगा।इसके अतिरिक्त वाहन में जागरूकता हेतु साधन जैसे पब्लिक एड्रेस सिस्टम उपलब्ध है तथा सभी वाहन जी. पी.एस सुविधा से युक्त है।

इन वाहनों तथा निर्धारित कार्ययोजना से कूड़ा संग्रहण किये जाने के उपरांत नगर को स्वच्छता के मानकों के अनुरूप उच्चीकृत किये जाने में सहयोग मिलेगा एवं जनमानस को एक स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण प्राप्त हो सकेगा। इस अवसर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन,महापौर संयुक्ता भाटिया,नगर आयुक्त अजय द्विवेदी के अलावा पार्षद राम कुमार वर्मा संजय सिंह राठौर,अरुण तिवारी, राजेश सिंह,सचिव नगर विकास अनुराग,अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी,मुख्य अभियंता श मनीष सिंह,मुख्य अभियंता विद्युत/यांत्रिकी राम नगीना त्रिपाठी,संयुक्त निदेशक पशु चिकित्सा डॉ अरविंद कुमार राव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here