मनोज राजपूत, गुजरात
गुजरात के सूरत से यह हैवानियत की खबर सामने आई है जहां एक पूर्व पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी पूर्व पति को शक था की उसकी पूर्व पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है उसके संबंध किसी और पुरुष से हैं बस इसी जलन में शक के चलते उसने एक ऐसी साजिश रची कि जिसकी किसी को भनक न लगे और भयानक वारदात को अंजाम दे दिया

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक आरोपी ने अपनी पूर्व पत्नी को एचआईवी पॉजिटिव मरीज के खून का इंजेक्शन दे दिया इंजेक्शन देते ही पूर्व पत्नी बेहोश हो गई जिसके बाद परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और पूछताछ में पता चला वह चौंकाने वाला था क्योंकि आरोपी ने खुद कबूल किया कि उसने पूर्व पत्नी के चरित्र पर शंका थी इसके लिए इंजेक्शन दिया है
इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित महिला ने बताया कि 2 महीने पहले उनका डिवोर्स हुआ था और उसके पूर्व पति ने उसको झांसा देकर मिलने बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती भी की और उसे इंजेक्शन देने का प्रयास किया
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शंकर सूरत की अस्पताल में एचआईवी पॉजिटिव वार्ड में गया था जहां एक मरीज को उसने झांसा दिया कि आपका एचआईवी का कष्ट दूर हो जाएगा आपको ब्लड का सैंपल देना होगा ब्लड के सैंपल की जांच कर वह एचआईवी की बीमारी को मिटा देगा इस तरह दूसरे को धोखा देकर उसने ब्लड का इंतजाम किया और अपनी ही पूर्व पत्नी को इंजेक्शन दिया था फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हालांकि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने गुनाह कबूल किया है और इसके उसकी पूर्व पत्नी को कोई चेपी रोग का इंजेक्शन दिया था हालाकि वो HIV का था या नही वो पुष्टि अभी नही हो पाई है FSL रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ होगा की इंजेक्शन किसका था















