Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar…. EXCLUSIVE…. अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का नया...

Total Samachar…. EXCLUSIVE…. अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का नया प्लान….

0
442

सत्यम ठाकुर, ब्यूरोचीफ, गुजरात…..

राम मंदिर का बदला हुआ स्ट्रक्चर कुछ इस प्रकार से होगा नए प्लान के मुताबिक मंदिर में एक सबसे ऊंचा शिखर होगा जो गर्भ ग्रह के ऊपर बना होगा जिसकी ऊंचाई पहले 141 फीट थी मंदिर के नए डिजाइन को बैलेंस करने के लिए अब उसे बड़ा करके 161 फीट कर दिया गया है..मंदिर की लम्बाई 310फ़ीट से बढ़ कर अब 360 फ़ीट हो जाएगी और चौड़ाई 160 फ़ीट से बढ़ कर 235 फ़ीट हो जाएगी ..

इनकी संरचना कुछ इस प्रकार होगी मंदिर का जो पुराना स्ट्रक्चर आपने देखा होगा उसमें मुख्य शिखर के आगे दो मंडप बने हुए दिखाई देते हैं अब इसके आगे एक और मंडप बनेगा इसके अलावा शिखर के आगे सबसे पहले बने गूढ़ मंडप के अगल-बगल में दो और मंडप बनाए जाएंगे इस प्रकार से कुल मिलाकर के 5 मंडप और एक मुख्य शिखर होगा।

इसी वजह से नए डिजाइन के हिसाब से मंदिर के स्ट्रक्चर को बैलेंस करने के लिए मुख्य शिखर का एक तल और बड़ा के उसकी ऊंचाई को 161 फीट कर दिया गया है और उसके निर्माण का काम सेकंड फ्लोर के बाद से शुरू होगा.. इसके हिसाब से मंडप की करस्पोंडिंग हाइट में भी कुछ बढ़ावा होगा इसलिए पहले जो गूढ़ मंडप में गुंबज ग्राउंड प्लस 1 फ्लोर के ऊपर बनना था वह अब ग्राउंड प्लस 2 फ्लोर के ऊपर बनेगा लेकिन मंडप के सेकंड फ्लोर पब्लिक की एंट्री के लिए खुले नहीं होंगे.. इसकी ऊंचाई 98 फ़ीट होगी.. 98 फीट के गूढ़ मंडप के अगल-बगल में 62.5 फीट कीर्तन मंडप और प्रार्थना मंडप ये दोनों मंडप भी ग्राउंड प्लस वन फ्लोर के होंगे। गूढ़ मंडप के आगे रंग मंडप – 76 फीट का ये ग्राउंड प्लस वन फ्लोर का होगा। उसके आगे यानि मंदिर की एंट्री पर नृत्य मंडप – 56 फीट का इसमें गुंबज ग्राउंड फ्लोर के ऊपर ही बना होगा

इसके अलावा मंदिर की नक्काशी में कोई खास बदलाव नहीं होगा क्योंकि पहले से जो पत्थर तराशे गए हैं ऐसा बताया जा रहा है कि उसमें 30 सालों से लोगों के संघर्ष की भावनाएं जुड़ी हुई हैं इसलिए उन सभी पत्थरों का पूरी तरह मंदिर के निर्माण में के उपयोग में लाए जाने का निर्णय किया गया है

मंदिर के इस आकार को बढ़ाने से पहले बहुत सारे फैक्टर्स का विश्लेषण किया गया क्योंकि 30 साल पहले जब यह मंदिर प्लान किया गया था तब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि इस मंदिर में सालाना 5 लाख लोग विजिट करेंगे लेकिन बदले हुए हालात और आज की परिस्थिति को देखते हुए यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि यह संख्या कई गुना बढ़ जाए इसलिए मंदिर के आकार को और विशाल रूप दिया जाये इसके लिए देश के सबसे ज्यादा विजिट किए जाने वाले कई टेंपल की महीनों तक स्टडी की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here