Home राज्य बिहार Total Samachar…. फडणवीस का राजद पर हमला

Total Samachar…. फडणवीस का राजद पर हमला

0
295

 

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

 

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने राजद पर जम कर हमला बोला। इसी के साथ उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही राजग सरकार के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने यह बताने का प्रयास किया कि बिहार चुनाव में मतदाताओं के सामने कोई असमंजस्य नहीं है। उनके सामने लालू और राबड़ी पन्द्रह वर्षीय शासन दुःस्वप्न की तरह है। दूसरी तरफ राजग बिहार को विकास के रास्ते पर ले आई है। राजद के समय बिहार की छवि पूरे देश में खराब हो गई थी। राजग के शासन में बिहार की छवि में पूरी तरह सुधार हुआ है। देवेंद्र फडणवीस ने अनेक जनसभाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में राजद का टिकट हासिल करने के लिए हाईकमान के नाम अपनी प्रॉपर्टी लिखनी पड़ती है। अनशन पर कांग्रेस के कुछ लोग बैठे,वह कहते है कि कांग्रेस के नेताओं ने टिकट बेचे है। लेकिन एनडीए के गठबंधन में ना आपको प्रॉपर्टी लिखनी पड़ती है,ना टिकट बेचा जाता है। यहाँ कार्यकर्ताओं को टिकट दिया जाता है।

पन्द्रह सालों की लालू प्रसाद यादव जी की नेतृत्व में चलनेवाली आरजेडी की सरकार में लोगों ने अपहरण का उद्योग देखा,दुराचार, अत्याचार,भ्रष्टाचार देखा। इन पन्द्रह सालों में बिहार काफ़ी पीछे रह गया। जबकि नीतीश कुमार और सुशील कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने उस क्षति को भरने का प्रयास किया। रास्ते बनाये, बिजली पहुंचायी,शिक्षा की व्यवस्था की,गरीबों का विकास किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here