Home Entertainment Total Samachar…. फिल्‍म ‘बलम मोर रंग रसिया’ की शूटिंग गोरखपुर में

Total Samachar…. फिल्‍म ‘बलम मोर रंग रसिया’ की शूटिंग गोरखपुर में

0
482

 

 

अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ)

 

भोजपुरी अभिनेता – सिंगर दीपक दिलदार की भोजपुरी फिल्‍म ‘बलम मोर रंग रसिया’ की शूटिंग इन दिनों यूपी के गोरखपुर में जोर शोर से चल रही है। फिल्‍म ‘बलम मोर रंग रसिया’ एक पारिवारिक और सामाजिक पृष्‍ठभूमि पर बनने वाली फिल्‍म है ,ये दावा है फिल्‍म के अभिनेता दीपक दिलदार का। उन्‍होंने कहा है कि यह फिल्‍म सीधे दर्शकों के दिलों से कनेक्‍ट करेगी। फिल्‍म की कहानी इतनी दमदार है कि जब यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तो दर्शक कुर्सी से नहीं उठने वाले।

दीपक ने आगे बताया कि फिल्‍म ‘बलम मोर रंग रसिया’ को धीरज तिवारी डायरेक्‍ट कर रहे हैं, जो एक बेहतरीन निर्देशक हैं। उनके साथ काम करने में बहुत मजा आ रहा है। हम सब की एक ही मंजिल है, भोजपरी के दर्शकों को एक शानदार फिल्‍म बना कर देना। इसके लिए हम जीजान से लगे हैं। फिल्‍म के निर्माता पी एन सिंह हैं, जो सेट पर सभी कलाकारों समेत अन्‍य लोगों का ख्‍याल भी बखूबी रखते हैं। फिल्‍म मेकिंग के दौरान वे बेहद न्‍यूट्रल रहते हैं और सपोर्टिव भी बहुत हैं।

उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म की लोकेशन गोरखपुर हैं, जो अपने आप में बेहतरीन स्‍थान है। मैं पहले भी कई बार यहां फिल्‍म की शूटिंग कर चुका हूं। अब फिल्‍म ‘बलम मोर रंग रसिया’ की शूटिंग कर रहा हूं, जिसमें खूब मजा भी आ रहा है। फिल्‍म में मेरे साथ अवंतिका यादव और साधना यादव भी मुख्‍य भूमिकाओं में हैं। उनके साथ मेरी केमेस्‍ट्री शानदार है। उम्‍मीद है जब भी फिल्‍म ‘बलम मोर रंग रसिया’ रिलीज होगी। दर्शकों को बेहद मजा आने वाला है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here