संजय राजपूत, गुजरात
गिर सोमनाथ जिले के डॉक्टर अतुल चग सुसाइड मामले में बीजेपी की लोकसभा सांसद राजेश चूड़ासामा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि गुजरात सरकार ने हाईकोर्ट में कोर्ट को या स्वस्थ किया है कि जल्द ही आत्महत्या के इस मामले में राजेश चूड़ासामा के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की जाएगी, दरअसल 12 फरवरी को वेरावल की मशहूर डॉक्टर अतुल चग ने अपने अस्पताल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और यहां पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ था जिसमें बीजेपी सांसद चूड़ासमा और उनके पिता नारणभाई का नाम लिखकर आत्महत्या के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया गया था, डॉ अतुल के परिवार ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज करवाने की काफी कोशिश की लेकिन पुलिस ने एफ आई आर दर्ज नहीं की जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया थ।

गौरतलब है कि राजेश चूड़ासामा 2012 में जूनागढ़ की मांगरोल सीट से विधायक थे उसके बाद 2014 में जूनागढ़ से लोकसभा के लिए चुने गए और 2019 में भी चुनाव जीतकर वह सांसद बने ऐसे नहीं अब हाईकोर्ट की दखल के बाद राजेश चूड़ासामा के खिलाफ अगर मामला दर्ज होता है तो जाहिर तौर पर उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है















