Home ताज़ा ख़बर Total Samachar…. कमियों पर दिलाया ध्यान

Total Samachar…. कमियों पर दिलाया ध्यान

0
208

लखनऊ। गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति नागरिक नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त कराने का प्रयास कर रही है। महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि इसके लिए गत दिवस सभी उपखण्डों के लोगों से अपने क्षेत्र की परेशानियों से अवगत कराने का निवेदन किया गया था। इसके अलावा महासमिति के पदाधिकारियों ने प्रतिदिन विभिन्न खण्डों में पहुंच कर वहां की समस्याओं के अवलोकन का निर्णय लिया है, जिससे संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।

इस क्रम में गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के पदाधिकारियों के द्वारा विवेक खण्ड नीलकंठ रोड,ट्रिन्का मोड़ से रेलवे स्टेशन सड़क, विनय खण्ड 3 आदि का दौरा किया जिसमें नालियों पर अतिक्रमण,नालियों की सफाई, टी डी गर्ल्स कॉलेज द्वारा सरकारी सड़क पर कब्जा आदि दिखाई दिया। अभी तक एक भी सफाई कर्मचारी सफाई करता नहीं दिखाई दिया। निरीक्षण में डॉ राघवेंद्र शुक्ला,रूप कुमार शर्मा,आलोक मिश्रा शामिल हुए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here