
भूमिका, संवाददाता, गुजरात
गुजारत। गुजरात राज्यसभा की सीट खाली होने की वजह से गुजरात राज्यसभा उपचुनाव के लिये नामांकन किया जा रहा हैं। गुरूवार को बीजेपी की तरफ से रामभाई मोकरिया और दिनेश भाई अनावाडिया ने नामांकन किया। कांग्रेस की तरफ से कोई भी नामांकन न किये जाने से बीजेपी का रास्ता एक दम साफ हो गया हैं।
बीजेपी के रामभाई मोकरिया मारूती कोरियर्स के संस्थापक हैं। रामभाई राजकोट के बीेजीपी के पुराने और दिग्गज नेताओं में से एक हैं। रामभाई 1974ल से एबीवीपी के सदस्य के रूप में अपनी पहचान बनाई हैं। 1978 में जनसंघ में शामल हो गये थे। तब से ही बीजेपी में ही हैं। रामभाई मोकरिया ब्राम्हण समाज से आते हैं।

दिनेश भाई प्रजापति पिछडे वर्ग के समाज से आते हैं। दिनेश भाई उत्तर गुजरात के दीसा, बनासकांठा से हैं। दिनेश भाई बनासकांठा से भाजपा के जिला महासचिव हैं।
गुजरात की दो खाली राज्यसभा सीटों के लिए 1 मार्च को उपचुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने कांग्रेस के अहमद पटेल और भाजपा के अभय भारद्वाज के निधन के कारण खाली पदों को भरने के लिए गुजरात के लिए दो अलग-अलग उपचुनाव कराने का फैसला किया था। नामांकन की जांच 19 फरवरी को होगी, जबकि आवेदन फार्म वापस लेने का अंतिम दिन 22 फरवरी है। मतदान 1 मार्च को होगा। मतों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 3 मार्च को पूरी होगी।
















