Home Entertainment Total Samachar…. गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा की होगी मुलाकात...

Total Samachar…. गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में सुनील ग्रोवर-कपिल शर्मा की होगी मुलाकात या बस बाबाजी का टुल्लू !

0
308

स्टार भारत के नए कॉमेडी शो का 31अगस्त को प्रीमियर 

अमित मिश्रा ( मुम्बई ब्यूरो चीफ )

चैनल स्टार भारत के नए कॉमेडी  शो ‘ गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान ‘ ने इस शो की घोषणा से ही दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर रखा है।  इस शो द्वारा कॉमेडी के बादशाह हरदिल अज़ीज़ अभिनेता सुनील ग्रोवर की टेलीविजन के पर्दे पर वापसी को लेकर उनके प्रशंसक बहुत उत्साहित हैं !

अब पता चला है कि सुनील ग्रोवर के इस शो में कपिल शर्मा भी एक अतिथि के रूप में आने वाले हैं। अब बात में कितनी सच्चाई है ये तो आनेवाला समय ही बताएगा। हाल-फिलहाल सोचने वाली बात ये है कि इस शो में दोनों पुराने स्टार साथी अपने पुराने पंगे को भूलकर आखिर मिलेंगे भी तो कैसे ? कपिल इस शो में आएंगे भी या नहीं और आये भी तो पुराने घटनाक्रम का शो पर क्या प्रभाव होगा। इन्हीं बातों ने शो देखनेवालों की जिज्ञासा बढ़ा रखी है।

आपको बता दें कि कपिल और सुनील अपने बीच हुई अनबन के चलते ये दोनों लोग इतने दिनों बाद भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। अब देखना ये है कि इस शो में कपिल को बुलाने या उनके पहुँचने की खबर में कितनी सच्चाई है और ऊंट किस करवट बैठता है।

वैसे, समय के साथ-साथ हम सबने इन दोनों अभिनेताओं के बीच हुई सभी समस्याओं के हल हो जाने का पॉज़िटिव संकेत देखा है । सारी चीजें लगभग ठीक भी हो रही हैं। दोनों अपने क्षेत्र में बेहतरीन रूप से अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन इससे पूर्व कभी ऐसी खबर नहीं आई कि दर्शक इस पुरानी सुपर जोड़ी को एक साथ देख सकेंगे। इस शो के निर्माताओं ने इस शो के  लिए हमेशा सब सर्वश्रेष्ठ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उम्मीद है कि यह नया कदम फिर से इस  जोड़ी को एक साथ एक मंच पर ले आएगा।

एक पंक्ति में कहें तो नए शो ‘ गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान ‘ में आकर्षण बढ़ाने के लिए बड़ी अच्छी व पॉजिटिव सोच का परिचय दिया जा रहा है। इस शो के जरिए पूरा बॉलीवुड दर्शकों तक सबसे मजेदार तरीके से आने को तैयार खड़ा है।

शो में एक स्टार-कास्टेड कास्ट   शिल्पा शिंदे, उपासना सिंह, डॉ. संकेत भोंसले और ऐसे कई स्टार्स को लोग एक साथ देखे सकेंगे।

शो के प्रीमियर की उल्टी गिनती और उत्साह शुरू हो चुका है।  प्रिमियर 31 अगस्त को होगा और दर्शक इसे हर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे से चैनल स्टार भारत पर देख सकेंगे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here