Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar… जलकुंभी हटाने के कार्य का निरीक्षण

Total Samachar… जलकुंभी हटाने के कार्य का निरीक्षण

0
204

 

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

 

लखनऊ। नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन एवं महापौर संयुक्ता भाटिया के द्वारा गोमती नदी से जलकुंभियों को हटाए जाने के संबंध में गोमती नदी के गोमती बैराज से पीपे वाले पुल तक का स्थलीय निरीक्षण नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी के साथ किया गया। गोमती बैराज से लेकर हनुमान सेतु तक के निरीक्षण में की गयी सफ़ाई पर संतोष व्यक्त किया गया। झूलेलाल से लेकर पक्का पुल तक के निरीक्षण में नदी में पाई गई जलकुम्भी को हटाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कुड़ियाघाट के निरीक्षण में घाट तथा किनारे पर नदी की सफ़ाई कराने के निर्देश दिए गए। पीपेवाले पुल के पास में निरीक्षण के दौरान यह निर्देश दिए गए कि कुड़ियाघाट तक के जलकुम्भियो तथा वहां पर आ रही गंदगी को हटाने के निर्देश दिये गए। इसके अतिरिक्त निर्देशित किया कि नदी में नगर निगम की सीमा पर जाल लगाकर आने वाली जलकुंभी को रोका जाए।

आशुतोष टण्डन व संयुक्ता भाटिया द्वारा नदी में गिरने वाले नालों पर जाल लगाकर आने वाले ठोस अपशिष्ट को रोककर नदी को साफ़ सुथरा रखने के निर्देश दिए गए। सात बड़े नाले जैसे कि बरिकलां, फैजुल्लागंज-u/s, फैजुल्लागंज-d/s , सहारा सिटी, गोमती नगर ड्रेन, गोमती नगर विस्तार ड्रेन , घैला पोंड पर बायो रेमिएडेशन के माध्यम से जल शोधन का का कार्य किया जाना है उसे शीघ्र कारवाई प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए गए। सरकटा नाले के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि संपूर्ण नाले की सफ़ाई अच्छे से कराया जाए जिससे जलभराव की समस्या का सामना आम जनता को ना करना पड़े।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here