Home Entertainment Total Samachar….. अनदेखी : ट्रीज़र हुआ लांच

Total Samachar….. अनदेखी : ट्रीज़र हुआ लांच

0
278

 

 सस्पेंस और एड्वेंचर से भरी चित्ताकर्षक कहानी कराएगी सुन्दरवन की सैर

मुम्बई से अमित मिश्रा की रिपोर्ट…..

मुम्बई : सोनी लिव एप पर नई वेब सीरीज ” अनदेखी ” दर्शकों को सुंदरवन की सैर कराने आ रही है। सस्पेंस और एड्वेंचर से भरी चित्ताकर्षक कहानी अनदेखी का हाल ही में ट्रीजर लांच हुआ, जो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है । इसका ट्रीज़र सुंदरवन के सुंदर और एड्वेंचर से भरे दृश्यों के साथ-साथ एक हत्या का चित्तथरारक कथा की ओर भी इंगित करता है।

44 सेकेंड के टीजर में पश्चिम बंगाल स्थित सुंदरवन की झलक दिखती है। साथ ही इसमें कुछ पुलिसकर्मी जंगल में दिखते हैं, जो लाश की सिनाख्त के लिए वहां पहुंचे हैं। क्षत-विक्षत हालत में एक पुलिसकर्मी की लाश देख बाकी पुलिसकर्मी उसकी मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं।

ट्रीज़र पहली नज़र से ही अपनी ओर आकर्षित करने लगता है, यह देखकर निश्चित रूप से आपको इसके बारे में अधिक जानने की जिज्ञासा होने लगती है।  इसका शीर्षक “अनदेखी” ही हमें यह जानने के लिए उत्साहित करता है कि क्या हम कुछ महत्वपूर्ण चीज़ों को देख कर भी अनदेखा कर रहे हैं ? अब इन रहस्य की पर्तों को खुलता देखना हो तो अनदेखी देखिये।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here