Home ताज़ा ख़बर Total Samachar…. राजभवन के कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता

Total Samachar…. राजभवन के कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता

0
282

 

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अनेक अवसरों पर बच्चों की सहभागिता पर स्वयं ध्यान देती है। जिससे बच्चे राष्ट्र व समाज सेवा की प्रेरणा ले सकें,और अच्छे नागरिक के रूप में उनका विकास हो। उनकी प्रेरणा से राजभवन में नया प्रयोग देखने को मिला। राजभवन के बच्चों ने राजभवन की गतिविधियों पर आधारित पुस्तक गतिशील राजभवन का विमोचन किया। गांधी जयंती पर राज्यपाल अनेक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुई। उन्होंने राजभवन के गांधी सभागार में महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। गांधी जी के जीवन दर्शन पर राजभवन के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा। उन्होंने बच्चों को सन्देश भी दिया। गांधी जी द्वारा प.जवाहर लाल नेहरू जी को पानी की बचत हेतु दी गई सीख का उदाहरण दिया। कहा कि बच्चों तथा अभिभावकों को पानी की बचत,घर की एवं आसपास की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

राज्यपाल ने पेंटिंग,सफाई,स्वास्थ्य परीक्षण,भाषण एवं निबन्ध प्रतिस्पर्धा में विजयी राजभवन के बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय कार्य करने वाले राजभवन के अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राजभवन में उत्तर प्रदेश क्षय निवारक संस्था के टीबीसील बिक्री अभियान के इकहत्तरवें कैम्पेन का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने बाराबंकी के प्रगतिशील किसान राम सरन वर्मा को शाल एवं पुस्तक गतिशील राजभवन देकर सम्मानित किया। इसके अलावा आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन से इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा बाढ़ प्रभावित व कोविड-19 से प्रभावित नौ जिलों को भेजे जाने वाली राहत सामग्री के वाहनों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। राहत सामग्री में मास्क,किचन सेट, तारपोलिन,मच्छरदानी, एसार्टेड क्लाथ,काटन कम्बल,साबुन,ग्लब्स व सेनेटाइजर है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here