Home राज्य उत्तर प्रदेश Total Samachar… एकीकृत कोविड़ कमांड की प्रभावी भूमिका

Total Samachar… एकीकृत कोविड़ कमांड की प्रभावी भूमिका

0
243

 

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एकीकृत कोविड़ कमांड की स्थापना पिछली कोरोना आपदा के दौरान की थी। इसकी शुरुआत राजधानी लखनऊ से हुई थी। इसके बाद सभी जनपदों में इसका निर्माण किया गया था। ऐसा करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य था। पहली के मुकाबले वर्तमान दूसरी कोरोना लहर का संकट कई गुना अधिक है। ऐसे में एकीकृत कोविड़ कमांड पर दबाब व उसकी भूमिका दोनों ही बढ़ी है। योगी आदित्यनाथ इस व्यवस्था में किसी प्रकार की कसर नहीं चाहते। वह इसके लिए जनपदों का दौरा कर रहे है। मुरादाबाद से शुरू हुई उनकी यात्रा जारी है। बरेली काशी गोरखपुर आदि सभी जगहों पर पर एकीकृत कोविड़ कमान सेंटर का निरीक्षण कर रहे है। वह अधिकारियों की मध्यस्था के बिना यहां तैनात ऑपरेटर्स से सीधी जानकारी प्राप्त कर रहे है।

योगी आदित्यनाथ यहां की कार्यप्रणाली देखते है। पीड़ितों की समस्या का किस प्रकार यहाँ से समाधान किया जाता है,इस संबन्ध में योगी आदित्यनाथ जानकारी करते है। मुरादाबाद बरेली काशी के बाद गोरखपुर के एकीकृत कोविड़ कमांड का योगी आदित्यनाथ ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी सेंटर पूरी क्षमता से संचालित होने चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here