Home पालिटिक्स Total Samachar कार्यसम्राट भाजपा नगरसेवक जगदीश करुणाशंकर ओझा के पंच वार्षिक कार्य...

Total Samachar कार्यसम्राट भाजपा नगरसेवक जगदीश करुणाशंकर ओझा के पंच वार्षिक कार्य अहवाल का भव्य प्रकाशन समारोह सम्पन्न

0
316

जब सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा- ” हाँ, मुझे हेडमास्टर कहा गया है जिसे मैं स्वीकार करता हूँ और चाहता हूं कि मेरा हर स्टूडेंड नगरसेवक जगदीश ओझा की तरह ब्रिलिएंट बने

सन 2017 में वार्ड क्रमांक दो से भारी बहुमत से नगरसेवक चुने गए कर्मठ और तेजतर्रार भाजपा नेता श्री जगदीश करुणाशंकर ओझा ने अपने पद के कार्यकाल में की गई समाजसेवा और क्षेत्र मेँ किये विकासकार्यों की विशाल श्रृंखला की सम्पूर्ण जानकारी कार्य अहवाल के माध्यम से जनता तक पहुंचाने के लिए दहिसर में अभूतपूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस अवसर पर बोलते हुए उत्तर मुम्बई सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा कि ” मुझे लोग अब हेड मास्टर कहते हैं तो मैं लोगों की भावनाओं की कद्र करते हुए इसे स्वीकार करता हूँ और चाहता हूं कि मेरा हर स्टूडेंट नगरसेवक जगदीश भाई ओझा की तरह ही ब्रिलिएंट बने। जगदीश भाई ने अपने इस वार्ड में विकास की जो गंगा बहाई है और जनहित के जो कार्य किये हैं वह अतुलनीय व प्रशंसनीय हैं। इस क्षेत्र की जनता को यकीनन गर्व होगा कि ऐसा कर्मठ तथा शानदार नगरसेवक उन्होंने चुनकर महानगरपालिका में भेजा है। आगे भी ये क्रम जारी रहना चाहिए ताकि विकास का क्रम जारी रहे। ”

अपने कार्य अहवाल के प्रकाशन के उपरांत नगरसेवक जगदीश ओझा ने सर्वप्रथम अपनी पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा जनता का आभार माना और कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे पार्टी तथा स्थानीय जनता की सेवा करने का सुअवसर मिला। भविष्य में भी जनसेवा का कार्य दुगने जोश और लगन से करता रहूँगा। मेरे वार्ड की जनता मेरे प्रगति पथ की सम्बल है और अपने क्षेत्र की जनता का ऋणी रहते हुए उनका विश्वास बनाये रखूंगा। अभी भी इस वार्ड के लिए बहुत कुछ करना है। इसे एक आदर्श वार्ड बनाने का मेरा विज़न है। ”

उनके कार्य अहवाल के प्रकाशन समारोह में उत्तर मुम्बई की शान व देश का अभिमान कहे जानेवाले सांसद श्री. गोपाल शेट्टी , महिला विधायक श्रीमती मनिषाताई चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता करूणाशंकर ओझा , दहिसर मण्डल के ख्यातनाम लोकप्रिय अध्यक्ष अरविंद यादव, नगरसेवक जितेंद्र भाई पटेल, श्रीकान्त पांडे नगरसेवक विद्यार्थी सिंह, नगररसेवक हरीश छेड़ा , भाजपा नेता शुचि यादव , अजग गवंडे, प्रशांत पुजारी,
शशिकांत कदम, अमर शाह, वैशाली बागवे और राजेश उपाध्याय सहित अन्य मान्यवर विशेष रूप से उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here