
कृष्णा चौहान फाउंडेशन ( केसीएफ ) और केसीपी का मुम्बई महानगर का बेहद चर्चित और प्रतिष्ठित ” बॉलीवुड आयकोनिक एवार्ड-2022′ का आगामी आयोजन मुम्बई में 12 फरवरी को होने जा रहा है । कृष्णा चौहान फाउंडेशन प्रस्तुत इस तृतीय बॉलीवुड आयकोनिक एवॉर्ड फंक्शन में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज़ तथा मीडिया जगत के दिग्गजों को ये गौरवपूर्ण एवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
बता दें कि एवार्ड शो किंग कहे जानेवाले डॉ कृष्णा चौहान अपने के सी एफ फाउंडेशन के अंतर्गत कई एवार्ड्स शो का आयोजन करते आये हैं। केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड एवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के एवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जाता रहा है।
गत दिनों डॉ कृष्णा चौहान ने अंधेरी मुम्बई के फाइव स्टार होटल कोर्टयार्ड मेरिएट में अपनी केसीएफ एंटरटेनमेंट मैगज़ीन का कवर भी लांच किया था। साथ ही उस खास मौके पर केसीएफ कैलेंडर का डिजाइन भी लांच हुआ । इस अवसर पर केसीएफ के फाउंडर डॉ कृष्णा चौहान और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ परिन सोमानी के अलावा पब्लिसिटी डिज़ाइनर आर राजपाल मौजूद थे।

डॉ कृष्णा चौहान ने यहीं मीडिया से बात करते हुए बताया कि 12 फरवरी 2022 को केसीएफ प्रेजेंट्स तीसरे बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2022 का आयोजन मुम्बई के मेयर हॉल में होगा। यहीं केसीएफ एंटरटेनमेंट मैगज़ीन लांच की जाएगी, साथ ही इस विशेष अवसर पर 12 पेज का शानदार केसीएफ कैलेंडर भी लांच किया जाएगा।
मोटिवेशमल स्पीकर डॉ परिन सोमानी ने यहां डॉ कृष्णा चौहान व उनके फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे बेहद खुशी हो रही है कि केसीएफ एंटरटेनमेंट मैगज़ीन के कवर पेज पर मेरा फोटो छापा गया है। डॉ कृष्णा चौहान को उनकी मैगज़ीन और कैलेंडर के लिए मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं।
बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान ने 2021 के आखरी दिन एक बड़ा धमाल इवेंट किया था। केसीएफ और केसीपी द्वारा 31 दिसम्बर 2021 को मिस एंड मिसेज इंडिया ऑनलाइन ब्यूटी कांटेस्ट 2021 का आयोजन किया गया। इस ब्यूटी कांटेस्ट के ज्यूरी मेम्बर्स में डॉ परिन सोमानी, आर राजपाल और अविनाश गोयल का नाम उल्लेखनीय है। मिस एंड मिसेज इंडिया ऑनलाइन ब्यूटी कांटेस्ट 2021 मिस की विनर रहीं मानवी त्रिपाठी, जो यू.पी. देवरिया की रहने वाली ऎक्ट्रेस हैं व फिलहाल मुम्बई में रहती हैं। वहीं मिसेज़ का पुरस्कार फरहा अंजर खान को दिया गया जो दिल्ली की रहनेवाली ऎक्ट्रेस व राईटर हैं।
डॉ कृष्णा चौहान एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर व एक्टिव सोशल वर्कर हैं होने के साथ साथ एवार्ड्स फंक्शन्स करवाने के मामले में सबसे चर्चित शख्सियत माने जाते हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने नेक्स्ट फंक्शन की तैयारियों में लग जाते हैं। वे नए साल 2022 में मुम्बई में “बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2022” करवाने जा रहे हैं, जिसकी चर्चा अभी से शुरू हो गई है।

कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड एवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के एवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जाता रहा है।
4 मई 2022 को अपने बर्थडे के दिन डॉ कृष्णा चौहान लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2022 का आयोजन करने वाले हैं। 2 अक्टूबर 2022 को महात्मा गांधी रत्न अवार्ड 2022 और दिसम्बर 2022 में वे बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड का आयोजन करेंगे।


















